Uttarakhand Government Advertisement

Aaj Ka Rashifal : आज श्री बाला जी चमकाएंगे इन राशियों की किस्मत, पढ़िए राशिफल

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk Youth News, Aaj Ka Rashifal : देवगुरु बृहस्पति वृषभ राशि में बैठे हैं और कर्क में खुद मंगल नीच के होकर बैठे हैं। मायावी केतु कन्या में तो मायावी राहु मीन राशि में बैठे हैं। वहीं, ग्रहों के राजकुमार बुध भी न्यायाधीश शनि और धन व वैभव के दाता शुक्र के साथ मीन राशि में ही बैठे हैं। आइए जानते हैं कि ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार 22 अप्रैल 2025 का दिन सोमवार 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा?

मेष राशि
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पुरानी समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में किए गए प्रयास सार्थक होंगे।

उपाय: सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और बंदरों को केले या गुड़-चना खिलाएं।

वृषभ राशि
धर्मगुरु या पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में सचेत रहें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा।

उपाय: सुबह हल्दी व चावल डाल कर सूर्य को जल अर्पित करें और गाय को 4 रोटियां व गुड़ खिलाएं।

मिथुन राशि
वाहन चलाते समय सावधानी रखें। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। धर्म क्षेत्र में बाधा आ सकती है। दूसरों से सहायता लेने में सफलता मिलेगी।

उपाय: आज के दिन बंदरों को गुड़ चना या केला खिलाएं और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि
शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से मिलना हो सकता है।

उपाय: सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को हल्दी और चावल डालकर जल अर्पित करें।

सिंह राशि
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। अधिकारियों से मतभेद करने से बचें। व्यावसायिक यात्राएं फलीभूत होंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

उपाय: सुबह गाय को 4 आटे की लोई में गुड़ डालकर दें।

कन्या राशि
वाद-विवाद से दूर रहें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है।

उपाय: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।

तुला राशि
व्यर्थ की परेशानी और उलझन का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक कार्यों में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में निकटता आएगी। गलत निर्णय कष्टदायी होगा।

उपाय: वाहन चलाते समय सावधानी रखें और किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान करें, शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि
आर्थिक प्रगति के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मित्र अथवा रिश्तेदारों के लिए किए गए कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

धनु राशि
बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय: गाय को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर दें और सुबह किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं।

मकर राशि
व्यर्थ की उलझने रहेंगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखना होगा।

उपाय: दांपत्य जीवन में दिक्कत आ सकती है, घायल कुत्ते का उपचार कराएं और कुत्ते को रोटी दें।

कुंभ राशि
अधिकारी से मतभेद होने से बचें। घर परिवार में सुखद समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पड़ोसी से झगड़ा या विवाद न करें।

उपाय: किसी घायल कुत्ते की सेवा करें और शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

मीन राशि
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भावुकता पर नियंत्रण रखें। किसी आध्यात्मिक यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय: एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा।

“Shri Balaji” श्री बाला जी की कृपा से बदलें अपना जीवन, जानें ये 6 आसान उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Jagruk youth News इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Comment