Budh Gochar 2025 : बुध का यह गोचर 3 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 47 मिनट पर होगा। बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध का प्रेम और रचनात्मकता के ग्रह शुक्र के घर में जाना कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। इन राशियों को करियर, शिक्षा क्षेत्र के साथ ही पारिवारिक और प्रेम संबंधों में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
Budh Gochar 2025 : मिथुन राशि
बुध का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में होगा। इस भाव को विद्या और प्रेम का कारक घर माना जाता है। यहां विराजमान बुध शिक्षा क्षेत्र में आपको सफलता दिलाएंगे। इस राशि के कुछ लोग प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो सकते हैं। धन-धान्य की स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा। लव पार्टनर के साथ इस राशि के जातक अच्छा समय बिता सकते हैं।
Budh Gochar 2025 : कर्क राशि
बुध का गोचर आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होगा। यहां विराजमान बुध आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेंगे। इस दौरान आप सामाजिक स्तर पर अपनी बातों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। करियर क्षेत्र में भी अच्छे बदलाव आपको देखने को मिलेंगे। कुछ लोग वाहन या भूमि-भवन खरीद सकते हैं।
Budh Gochar 2025 : कन्या राशि
बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपके द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। यह भाव धन और कुटुंब का माना जाता है। इस भाव में बुध का गोचर आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा। पैतृक कारोबार करने वालों को इस दौरान अच्छी डील मिल सकती है। संतान पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी आप पा सकते हैं।
Budh Gochar 2025 : कुंभ राशि
कुंभ राशि के नवम भाव में बुध का गोचर होगा। यह भाव भाग्य और उच्च शिक्षा का माना जाता है। बुध के यहां होने से आपको भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा जिससे करियर क्षेत्र में उन्नति पा सकते हैं। इस उच्च शिक्षा अर्जित करने वालों को भी सफलता मिल सकती है। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेकर आप मानसिक सुख पाएंगे। घर परिवार में भी खुशियां आएंगी।