Uttarakhand Government Advertisement

Guru Gochar 2025 : गुरु अपनी बदलेगा नक्षत्र, इन राशियों का बदलेगा भाग्य आएगा पैसा बनेंगे हर काम

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Guru Gochar 2025 :Jagruk Youth News: देव गुरु बृहस्पति अभी वृषभ राशि में विराजमान है। इसके साथ ही अभी वे रोहिणी नक्षत्र में हैं। आगामी 10 अप्रैल की शाम 7 बजकर 51 मिनट पर वे ग्रहों के सेनापति के स्वामित्व वाले नक्षत्र मृगशिरा में प्रवेश कर जाएंगे।

गुरु के इस गोचर का असर सभी 12 राशि वालों पर पड़ेगा। कुछ के लिए यह गोचर शुभ तो कुछ के लिए यह अशुभ प्रभाव देने वाला रहेगा। इस नक्षत्र को 27 में 5वां माना जाता है। गुरु 16 जून तक इस नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। इससे कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो जाएगा। उन्हें अपने जीवन में बंपर लाभ देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।

मेष राशि
मेष राशि वालों के जीवन में यह गोचर फाइनेंशियल लाइफ और करियर में ग्रोथ लेकर आएगा। मेष राशि और मृगशिरा नक्षत्र के स्वामी मंगल हैं, इस कारण गुरु ग्रह को यह गोचर बिजनेस में तरक्की के योग बनाएगा। अगर आप नौकरी बदलना चाह रहे थे तो आपकी इच्छा इस बार पूरी हो सकती है। इसके साथ ही अगर आपको प्रमोशन की उम्मीद है तो हो सकता है कि आपकी पदोन्नति हो जाए। बिजनेस में भी नई डील्स और इंवेस्टमेंट के अच्छे अवसर मिलेंगे। निवेश और संपत्ति खरीदने के लिए भी यह समय शुभ रहने वाला है।

सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों के लिए इस गोचर का असर पॉजिटिव रहेगा। करियर ग्रोथ, फाइनेंशियल स्टेबिलिटी और कॉन्फिडेंस में बढ़ोतरी होगी। गुरु और मंगल की एनर्जी मिलकर आपको नई अपॉर्च्युनिटीज देगी। लॉन्ग-डिस्टेंस ट्रैवल, नई जॉब अपॉर्च्युनिटीज और बिजनेस में ग्रोथ के चांस बढ़ेंगे। क्रिएटिव फील्ड, गवर्नमेंट जॉब या किसी हाई-रैंक पोजीशन पर काम कर रहे लोगों को सक्सेस मिलने के योग बनेंगे। पर्सनल लाइफ में भी बैलेंस बना रहेगा, फैमिली में पॉजिटिव माहौल होगा और कोई गुड न्यूज मिल सकती है।

धनु राशि
धनु राशि के लिए ये गोचर बहुत ही फेवरेबल रहेगा, क्योंकि गुरु खुद इस राशि के स्वामी हैं। ये पीरियड आपको स्पिरिचुअल और प्रोफेशनल ग्रोथ देगा। हायर एजुकेशन, फॉरेन स्टडीज या स्पिरिचुअल जर्नी की प्लानिंग कर रहे लोगों के लिए ये टाइम बेस्ट रहेगा। इनकम के सोर्स बढ़ सकते हैं और फाइनेंशियल सिचुएशन इंप्रूव होगी। वर्कप्लेस पर नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, प्रमोशन का चांस बन सकता है।

मीन राशि
मीन राशि के लिए भी ये गोचर फायदेमंद रहेगा, क्योंकि गुरु इस राशि के भी स्वामी हैं। फाइनेंशियल और मेंटल स्टेबिलिटी मिलेगी। जॉब चेंज, प्रमोशन या न्यू अपॉर्च्युनिटीज के चांस बनेंगे। फैमिली लाइफ स्मूथ रहेगी, रिलेशनशिप में पॉजिटिविटी बनी रहेगी। इन्वेस्टमेंट, प्रॉपर्टी डील और लॉन्ग-टर्म फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए ये अच्छा समय रहेगा। मेडिकल, रिसर्च, स्पिरिचुअलिटी या कंसल्टेंसी से जुड़े लोगों को अच्छे रिजल्ट्स मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Jagruk Youth News इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Comment