Hanuman Chalisa Gets 5 Billion Views : भक्ति और श्रद्धा की अनंत शक्ति का प्रतीक श्री हनुमान चालीसा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच्ची आस्था किसी भी बाधा को पार कर सकती है। टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर 14 साल पहले रिलीज हुई ‘श्री हनुमान चालीसा’ ने बॉलीवुड और पंजाबी से लेकर साउथ इंडस्ट्री तक को पीछे छोड़ दिया है। इस पवित्र भजन ने यूट्यूब पर 5 अरब से अधिक व्यूज हासिल कर लिए हैं।
‘श्री हनुमान चालीसा’ यूट्यूब पर 5 अरब से अधिक बार देखा जाने वाली भारत की पहली वीडियो बन गई है। यह उपलब्धि न केवल संगीत और भक्ति जगत के लिए एक मील का पत्थर है, बल्कि करोड़ों भक्तों की अटूट निष्ठा का जीवंत प्रमाण भी है।
हनुमान चालीसा भगवान हनुमान की महिमा का गुणगान करती है। यह टी-सीरीज के भक्ति सागर चैनल पर उपलब्ध है। इसे गायक हरिहरण ने अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि संगीत निर्देशन ललित सेन और चंदर ने किया। वीडियो का निर्माण भूषण कुमार के नेतृत्व में हुआ, जो दिवंगत गुलशन कुमार की विरासत को आगे बढ़ा रहे है। 1990 के दशक से चली आ रही इस परंपरा ने आज वैश्विक स्तर पर भक्ति संगीत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।
टी-सीरीज ने जाहिर की खुशी
टी-सीरीज ने 10 मई, 2011 को ‘श्री हनुमान चालीसा’ को यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया था। इस सफलता पर टी-सीरीज ने अपने आधिकारिक X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर इस ऐतिहासिक क्षण को साझा करते हुए लिखा, “आपकी अटूट प्रेम, भक्ति, शक्ति और समर्पण के साथ #HanumanChalisa भारत का एकमात्र वीडियो बन गया है जो 5 अरब व्यूज पार कर गया।”
यह वीडियो न केवल भारत में, बल्कि दुनिया भर के हिंदू समुदाय में बेहद लोकप्रिय है। सुबह-शाम जपने वाली यह चालीसा अब डिजिटल युग की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भक्ति वीडियो बन चुकी है। इस आर्टिकल के लिखे जाने तक इसे 5,008,541,530 से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
यूट्यूब पर सबसे अधिक व्यूज वाले वीडियोज
हनुमान चालीसा के बाद भारत में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाली वीडियो की लिस्ट में पंजाबी ट्रैक ‘लहंगा’ है, जिसे 1.8 बिलियन बार देखा गया है। इसके बाद ’52 गज का दामन’, ‘वास्ते’, ‘लुट गए’, ‘लौंग लाची’ और ‘राउडी बेबी’ शामिल हैं, लेकिन इन्होंने अभी तक 2 बिलियन का आंकड़ा भी नहीं छुआ है।
- Free Gas Cylinder | दिवाली पर सरकार ने महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा, 1.89 करोड़ को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
- Hero की Herotsav सेल शुरू! 1 से 4 नवंबर तक बाइक-स्कूटर पर ₹10,000 तक कैशबैक, 0% ब्याज पर फाइनेंस
- नवंबर 2026 में बैंक कब-कब बंद रहेंगे: दिवाली से गुरु नानक जयंती तक पूरी छुट्टी सूची
- उत्तराखंड का मौसम: आज 9 जिलों में बारिश, ऊंचाई पर बर्फबारी का अलर्ट — चार धाम यात्रियों के लिए जरूरी खबर
- Hero की Herotsav सेल आज से शुरू: ₹10,000 तक कैशबैक, स्कूटर पर जीरो इंटरेस्ट और ₹2,222 से EMI

लेखक के बारे में
असिस्टेंट एडिटर
मयंक त्रिगुण Jagruk Youth News में असिस्टेंट एडिटर हैं। इनके पास इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है। राजनीति, समसामयिक मामलों, न्यायपालिका से जुड़े विषयों पर लिखने में उनकी गहरी रुचि है। मुरादाबाद के टीएमयू (TMU University) से MJMC (MA) की पढ़ाई पूरी करने के बाद से वह छह साल से अधिक समय से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं।

