Horoscope 2026 : नए साल में ग्रहों का मंत्रीमंडल बदलने वाला है. 2026 के राजा देवगुरु बृहस्पति होंगे. गुरु ग्रह धनु और मीन राशि के स्वामी ग्रह हैं. नया साल में गुरु ग्रह राजा होंगे ऐसे में यह धनु और मीन राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ होगा. ज्योतिषचार्यों के मुताबिक, नए साल में गुरु ग्रह के शुभ प्रभाव से इन दो राशि वालों को बहुत ही फायदा होगा. इन राशियों को पूरे सााल धनलाभ मिलेगा. जीवन और करियर के मामले में नया साल धनु और मीन राशि के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है. चलिए इन दो राशियों के लिए साल कैसा रहेगा इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
धनु राशि
धनु राशि वालों को गुरु के प्रभाव से शुभ लाभ मिलेंगे. शुभ परिणाम से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. आपके खर्चों में कमी आने से धन की बचत कर सकेंगे. पुराने निवेश से आपको लाभ मिलेगा. घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम आयोजित हो सकता है. जिन लोगों की शादी नहीं हुई है उन्हें विवाह के अच्छे रिश्ते आ सकते हैं. आपकी सेहत सालभर अच्छी रहेगी.
मीन राशि
मीन राशि वालों को खूब धनलाभ मिलेगा. आय में वृद्धि होगी और जिन्हें कारोबार से लाभ कम हो रहा है उनकी कमाई बढ़ सकती है. अगर आप नया काम करने की सोच रहे हैं तो समय अच्छा रहेगा. कार्यस्थल पर आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी. सेहत के मामले में आपके लिए साल अच्छा रहेगा.
देवगुरु बृहस्पति को इन उपायों से करें प्रसन्न
आप गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करें और केसर का तिलक लगाएं. नए साल में आप सिर्फ शाकाहारी भोजन ही करें. इसके साथ ही माता-पिता का आशीर्वाद लें. आप गुरु ग्रह की कृपा पाने के लिए गुरुवार के दिन गुड़, चने और पीली चीजों का दान करें. इसके साथ ही पीपल के पेड़ और तुलसी के पौधे के पास बैठकर ध्यान लगाएं. आप नए साल में इन उपायों को कर सकते हैं.
- Mahindra XUV 7XO की कीमत: ₹13.99 लाख से शुरू, जानिए वेरिएंट, इंजन और 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग
- Maruti Baleno की कीमत बढ़ी: 23 नवंबर से ₹10,000 तक महंगी, जानिए नई कीमत और छूट की स्थिति
- Honda Elevate पर नवंबर में छूट की सच्चाई: नई फेसलिफ्ट पर कोई आम छूट नहीं, पुराने स्टॉक पर ₹2.30 लाख तक का दावा
- Tata Harrier EV की कीमत: ₹21.79 लाख से शुरू, 627 km तक की रेंज वाली प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV
- Tata Curvv पर नवंबर में ₹1.25 लाख तक की छूट: जानिए पेट्रोल-डीजल और EV पर कितना फायदा

लेखक के बारे में
बबीता देवी
बबीता देवी के पास मीडिया, ज्योतिष और धार्मिक विषयों में काम करने का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। उनकी सामुद्रिक शास्त्र, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, फेंगशुई, पौराणिक कथाओं और ग्रह गोचर जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ है। इसके अतिरिक्त, उन्हें धार्मिक ग्रंथों का भी अच्छा ज्ञान है। अपने खाली समय में, उन्हें विशेष रूप से धार्मिक ग्रंथों को पढ़ना, उन पर शोध करना और लोगों के साथ सटीक जानकारी साझा करना पसंद है।

