Uttarakhand Government Advertisement

EPFO की बड़ी राहत: सितंबर के PF रिटर्न की डेडलाइन 31 अक्टूबर तक बढ़ी

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नियोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। सितंबर 2026 के इलेक्ट्रॉनिक चालान-कम-रिटर्न (ECR) दाखिल करने की अंतिम तारीख 15 अक्टूबर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2026 कर दी गई है — यानी 16 दिन का अतिरिक्त समय मिलेगा।

यह छूट इसलिए दी गई है क्योंकि 17 सितंबर 2026 से PF वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 कर दी गई, जिससे कंपनियों को पेरोल और PF गणना दोबारा करनी पड़ी। ECR में EPF, EPS और EDLI — तीनों योजनाओं के योगदान का कर्मचारी-वार ब्योरा देना होता है।

श्रम मंत्रालय के मुताबिक नई सीमा से 51 लाख से ज्यादा अतिरिक्त कर्मचारी अनिवार्य सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आएंगे। EPFO ने कर्मचारियों को सलाह दी है कि वे अपना EPF पासबुक जांचें और सितंबर का योगदान सही जमा हुआ है या नहीं, यह सुनिश्चित करें। यह विस्तार सिर्फ सितंबर माह के लिए है, आगे के महीनों की सामान्य डेडलाइन यथावत रहेगी।

स्रोत: EPFO सर्कुलर; Financial News India