Uttarakhand Government Advertisement

रेलवे कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट: 11.40 लाख कर्मियों को 78 दिन का PLB बोनस, ₹17,951 तक मिलेगा

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर: दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 14 अक्टूबर को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रेलवे के 11,40,770 नॉन-गज़ेटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले से सरकार पर ₹2,009.61 करोड़ का बोझ आएगा।

कैबिनेट के फैसले की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। उन्होंने कहा कि यह बोनस उन कर्मचारियों की मेहनत का इनाम है, जो त्योहारों के समय भी दिन-रात ड्यूटी पर रहते हैं। योग्य कर्मचारियों को अधिकतम ₹17,951 तक बोनस मिलेगा।

इस बोनस का लाभ ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, तकनीशियन, सुपरवाइजर, पॉइंट्समैन और मंत्रालयिक स्टाफ समेत सभी ग्रुप C नॉन-गज़ेटेड कर्मचारियों को मिलेगा। सरकार के मुताबिक वित्त वर्ष 2025-26 में रेलवे ने 1,670 मिलियन टन माल ढुलाई का रिकॉर्ड बनाया और करीब 7.41 अरब यात्रियों को सफर कराया, जिसके सम्मान में यह बोनस दिया जा रहा है। रेलवे में PLB की परंपरा 1979 से चली आ रही है।

गौरतलब है कि रेलवे बोर्ड ने कर्मचारियों को 6 अक्टूबर के एक फर्जी पत्र से भी आगाह किया था, जिसमें इससे बड़े बोनस का दावा किया गया था। बोर्ड ने साफ किया है कि केवल आधिकारिक आदेशों पर ही भरोसा करें।

स्रोत: कैबिनेट प्रेस रिलीज / रेल मंत्री की घोषणा (मीडिया रिपोर्ट्स)