मुख्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर तीर्थ का निरीक्षण किया

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

कुरुक्षेत्र : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के गांव थाना स्थित ब्रह्मसरोवर पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि पिहोवा की सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर भव्य एवं दर्शनीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की योजनाओं को सरकार अमलीजामा पहनाने का काम कर रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ब्रह्मसरोवर तीर्थ का निरीक्षण किया और राजकीय स्कूल के प्रागंण में पौधा रोपण भी किया। इस दौरान गांव के विकास के लिए उन्होंने 21 लाख रुपए अनुदान राशि देने की घोषणा की और सरपंच द्वारा मांगपत्र पर मुख्यमंत्री ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।