Pathaan Breaks Record: शाहरुख खान की पठान ने रिलीज से पहले दुबई में रचा इतिहास, इतने करोड़ की हो सकती है कमाई

 
pathaan

Pathaan Breaks Record:4 साल बाद शाहरुख खान की फिल्म आ रही है। बता दें कि शाहरुख-स्टारर पठान के पहले दिन विदेशी बाजार में 5 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने की उम्मीद है। पता चल रहा है कि पठान दुबई में प्रतिष्ठित रील्स प्लेटिनम सूट में अपने हिंदी संस्करण के 17 शो लेकर दुबई में पहले दिन इतिहास रचने के लिए तैयार है।


सोशल मीडिया पर आई जानकारी के अनुसार, पठान के हिंदी वर्जन के पहले दिन दुबई में प्रतिष्ठित रील्स प्लेटिनम सूट में 17 शो होंगे। खैर, बॉलीवुड फिल्म के लिए यह वास्तव में एक आश्चर्यजनक बात है क्योंकि यह सिनेमाघरों में एक उत्सव होगा। इस खबर से शाहरुख खान के फैन्स वाकई बेहद खुश हो रहे होंगे। दुबई के अलावा, मुंबई के लोकप्रिय सिंगल-स्क्रीन थिएटर गेयटी गैलेक्सी में सुबह 9 बजे पठान का शो होगा, जो थिएटर शुरू होने के बाद पहली बार हो रहा है।

पठान की बात करें तो, फिल्म सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित है और इसमें दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिकाओं में हैं। पठान 25 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने के लिए तैयार है। जब से मेकर्स ने फिल्म का बेशरम रंग गाना रिलीज किया है, तब से कई लोगों ने दीपिका पादुकोण के बोल्ड आउटफिट्स, खासतौर पर इसमें उनकी भगवा रंग की बिकनी पर आपत्ति जतानी शुरू कर दी थी। सीबीएफसी ने पहले ही निर्माताओं से गाने के साथ-साथ फिल्म की रिलीज से पहले कुछ आवश्यक कट लगाने को कहा है। ऐसा लगता है, पठान 2023 की पहली ब्लॉकबस्टर होने जा रही है।
 

From Around the web