Uttarakhand Government Advertisement

Ranveer Singh बने Ray-Ban और Ray-Ban Meta के पहले Indian Brand Ambassador

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

रणवीर सिंह के लिए एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें Ray-Ban और Ray-Ban Meta का पहला भारतीय ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इस ऐलान की घोषणा 1 अक्टूबर को की गई और इसके बाद से ही यह खबर फैशन और एंटरटेनमेंट की दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है।

रणवीर सिंह अपने बेबाक फैशन सेंस और एनर्जी के लिए जाने जाते हैं, इसलिए एक ग्लोबल आईवियर ब्रांड के साथ उनकी जोड़ी को काफी स्वाभाविक माना जा रहा है। यह पहली बार है जब किसी भारतीय चेहरे को इस प्रतिष्ठित ब्रांड का एंबेसडर बनाया गया है, जो रणवीर की ग्लोबल अपील को दर्शाता है।

फिल्मों की बात करें तो रणवीर सिंह स्टारर Dhurandhar The Revenge इस साल की सबसे बड़ी हिट रही है और ₹1108.09 करोड़ के साथ 2026 की टॉप ग्रॉसर फिल्म है। बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद अब रणवीर ग्लोबल ब्रांड की दुनिया में भी अपनी छाप छोड़ रहे हैं।