Uttarakhand Government Advertisement

8 माह की मासूम का वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकॉडर्स में नाम हुआ दर्ज, जानें

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth news-जींद । बांगर क्षेत्र में जन्मे रुद्रास कुमार ने 8 महीने 23 दिन की उम्र में वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकार्ड्स में नाम दर्ज करवा अनोखा कारनामा कर दिखाया है। इतनी कम उम्र में उसके 8 दांत निकल आए जो चिकित्सा विज्ञान की दृष्टि से एक दुर्लभ घटना है।

रेलवे रोड पर वार्ड नं. 4 में रहने वाली रुद्रांस की माता डा. रश्मि पेशे से चिकित्सक हैं। उन्होंने बताया कि इस उम्र में सबसे अधिक 8 दांत आने पर उसका नाम दर्ज हुआ है। आमतौर पर 8 महीने के बच्चे के 2 से 3 दांत ही आते हैं। गत 20 मार्च को रुद्रांस का नाम इस रिकार्ड में दर्ज हुआ है। ऑनलाइन एप के माध्यम से नाम दर्ज करवाया है।

दांतों की फोटो एवं वीडियो बनाकर एप पर अपलोड करनी पड़ती है। नाम दर्ज करवाने के बाद जो प्रूफ होते हैं वे भेजने पड़ते हैं। इन सभी प्रूफों की जांच के बाद ही रिकार्डस में नाम दर्ज होता है। अब वर्ल्ड वाइड बुक ऑफ रिकार्ड्स ने रिकॉर्ड की जानकारी अपनी साइट पर अपलोड भी कर दी है।

Leave a Comment