Uttarakhand Government Advertisement

Accident : भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने रोडवेज बस को मारी टक्कर

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Accident News : अंबाला : बलदेव नगर चौराहे पर आज यानी गुरुवार शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में हिसार से चंडीगढ़ जा रही रोडवेज बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे के समय बस में 30 से 35 लोग सवार थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि 300 मीटर तक बस को घसीट दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे के बाद बलदेव नगर चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई थी। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे कर दिया और यातायात सामान्य किया।

हालांकि इस हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। इस बीच बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य तक पहुंचाया गया। इस हादसे को लेकर पुलिस ने कहा कि ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। साथ में कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें दूसरी बस से गंतव्य तक पहुंचाया गया है।

Leave a Comment