Uttarakhand Government Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के न्यूज चैनलों के प्रतिनिधियों के साथ CM ने किया संवाद

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में प्रदेशभर से आए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक व यूट्यूब) के न्यूज चौनलों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया।

उन्होंने सोशल मीडिया न्यूज चौनलों के पत्रकारों से आह्वान किया कि वे तथ्यों पर आधारित ग्राउंड रिपोर्टिंग को प्राथमिकता दें ताकि जनविश्वास बना रहे।

सैनी ने यह भी बताया कि वे स्वयं समय निकालकर सोशल मीडिया देखते हैं और कई बार वहीं से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी देते हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया को समाज सुधार का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनहित अभियानों को आगे बढ़ाने में सोशल मीडिया की अहम भूमिका हो सकती है।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नशा मुक्त हरियाणा, पर्यावरण संरक्षण, तथा स्वच्छता अभियान जैसी पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन अभियानों की पहुंच हर घर तक सुनिश्चित करने में सोशल मीडिया न्यूज चौनलों के प्रतिनिधियों को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन को गति मिलेगी।

डिजिटल मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि उनकी फिजिबिलिटी का मूल्यांकन कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा, ष्हम आपके साथ हैं और हरसंभव सहयोग प्रदान करेंगे।ष्