Uttarakhand Government Advertisement

CM सैनी ने 10 करोड़ लागत की 3 परियोजनाओं की शुरुआत

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk Youth News, होडल : CM नायब सिंह सैनी ने होडल स्थित पुरानी अनाज मंडी में 10 करोड़ रुपए की लागत से नगर परिषद होडल के नवनिर्मित भवन, सब तहसील हसनपुर के नए भवन तथा रामगढ़ में खेल स्टेडियम की शुरुआत की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री हर्ष कुमार बीजेपी में शामिल हुए। इस मौके पर केंद्रीय सहकारिता मंत्री एवं फरीदाबाद से सांसद कृष्णपाल गुर्जर, खेल मंत्री गौरव गौतम, पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, पूर्व विधायक दीपक मंगला, प्रवीण डागर भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि होडल क्षेत्र वीरता और त्याग से भरा हुआ है। यहां के वीर योद्धाओं ने देश और समाज की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा दी। यह क्षेत्र हमारी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर है। उन्होंने कहा कि होडल का भविष्य स्वर्णिम है। यहां विकास का पहिया तेज गति से चलेगा। इस जनसभा का उद्देश्य लोगों से सीधा संवाद करना है। होडल क्षेत्र के विकास में ऊंचाइयों तक लेना जाना प्राथमिकता है।

कई स्वास्थ्य सेवाएं चलाई- सीएम

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि हरियाणा की महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रत्येक महीने 2100 रुपए देने के लिए हरियाणा बजट वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 5000 करोड़ रुपए का प्रावधान कर दिया है। इस बारे में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे दिए गए है। जल्द सभी योग्य महिलाओं को योजना का लाभ दे दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार कई स्वास्थ्य योजनाएं चलाई गई है। इन योजनाओं के माध्यम से सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने का प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि होडल विकास में लगातार आगे बढ़ रहा है। होडल में भाजपा सरकार द्वारा 700 करोड विकास कार्य करवाए गए हैं, जबकि कांग्रेस के समय 236 करोड़ खर्च किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने संविधान का कभी भी सम्मान नहीं किया। कांग्रेस ने हमेशा संविधान को लेकर दुष्प्रचार किया। जबकि भाजपा ने संविधान का हमेशा से सम्मान किया है। भाजपा सरकार ने डॉ.भीम राव अंबेडकर से जुड़े पांच प्रमुख स्थलों को पंच तीर्थ घोषित किया गया हैै। मुख्यमंत्री ने होडल विधायक हरेंद्र रामरतन द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

विधायक ने रखी कई मांगे

इस अवसर पर विधायक हरिंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री के समक्ष 163 मांगे रखी हैं, जिनमें मुख्य रूप से हसनपुर में उप तहसील को तहसील का दर्जा देने, महिला कालेज बनाने, गांव औरंगाबाद में उप तहसील, राष्ट्रीय राजामार्ग स्थित गांव में पॉलिटेक्निक कालेज, गांव भिडूकी में महिला नर्सिंग कालेज का निर्माण, गांव बहीन में आईटीआई बनाने व होडल स्टेशन पर कोरोना काल से बंद पडी ट्रेनों के शुरू कराने की मांग रखीं।

Haryana News : फसल बुवाई के लिए मिलेगी मुफ्त मशीनें

Leave a Comment