Uttarakhand Government Advertisement

शहीद हुए दिनेश ने 3 घंटे पहले अपने दोस्त से बताई थी ये बात

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

पलवल : पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकियों के नौ ठिकानों को धूल चटा दी। इस कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए गोलाबारी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में भारतीय सेना के 5 FD रेजिमेंट के लांस नायक दिनेश कुमार शर्मा शहीद हो गए। वह हरियाणा के पलवल जिले के मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले थे।

दिनेश के दोस्त प्रदीप ने बताया कि 6 मई की रात करीब 10:30 बजे उनकी दिनेश से बात हुई थी। प्रदीप ने कहा कि दिनेश ने उन्हें बताया था कि वह एक मिशन पर जा रहे हैं और बाद में जानकारी देंगे। अगली सुबह करीब 4 बजे प्रदीप को दिनेश का फोन आया, लेकिन वह उठा नहीं पाए।

जब उन्होंने वापस कॉल किया तो सिर्फ ‘हेलो’ सुनाई दिया और फोन कट गया। सुबह करीब 7 बजे प्रदीप ने फिर से फोन किया और पूछा, “और सर कैसे हैं?” उधर से किसी ने बताया कि दिनेश की गर्दन पर चोट लगी है और उनका इलाज चल रहा है। इसके बाद उनके शहीद होने की दुखद खबर मिली। बता दें पाकिस्तान की इस कायराना हरकत में LoC पर आम नागरिकों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी है। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के अलग-अलग इलाकों में चार मासूम बच्चे मारे गए।

Leave a Comment