Uttarakhand Government Advertisement

Haryana CM ने यमुना नदी में किसी भी प्रकार का गंदा पानी न डालने के दिये निर्देश

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth news : पंचकुला। (Haryana news) मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आगामी मॉनसून सीजन के मद्देनजर प्रदेश भर में चल रही अल्पकालीन व्यवस्था की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को मानसून से पूर्व सभी आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने यमुना को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए यमुना नदी में किसी भी प्रकार का गंदा पानी न डालने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदी में जहाँ भी औद्योगिक कचरा बह रहा है, तत्काल सीईटीपी स्थापित की जानी चाहिए।

हरियाणा में सिंचाई और जल संसाधन विभाग के तहत परियोजना क्षेत्र में पुल और पुलों के निर्माण को अब 60 दिनों के भीतर मिलेगी मंजूरी राज्य सरकार ने इस सेवा को हरियाणा सेवा अधिकार अधिनियम, 2014 के दायरे में लाने की समय सीमा तय की है।

Leave a Comment