Uttarakhand Government Advertisement

हरियाणा सरकार ने पंचायतों के विकास के लिये बजट किया जारी

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk Youth News: चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गांव टाटका में अब तक विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 52 लाख रुपए भेजे हैं। इस राशि से गांव का कायाकल्प किया जा रहा है और आगे भी विकास कार्यों को करवाने में पैसे की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने मौके पर ही पंचायत के खाते में 21 लाख रुपए विकास कार्यों को करवाने के लिए भेजे। साथ ही कार्यक्रम में सरपंच द्वारा रखी गई सभी मांगों को भी पूरा करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा गांव कोलापुर में 2 करोड़ 83 लाख रुपए के बजट से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विकास कार्यों में पैसों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने गांव के विकास के लिए 21 लाख रुपए मौके पर ही पंचायत के खाते में भेजे। साथ ही उन्होंने सरपंच द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

लाडवा में विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्याे की समीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लाडवा के गांव धनौरा जाट्टान में राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि गांव धनौरा जाट्टान के साथ-साथ खैरा और बीड़ कालवा के खेल प्रांगणों पर भी सी.एस.आर. के तहत करीब ₹20 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस परियोजना को जल्द अमलीजामा पहनाया जाए और तमाम औपचारिकताओं को जल्द पूरा किया जाए।

Leave a Comment