Uttarakhand Government Advertisement

Haryana News : योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प यात्रा में हजारों युवा हुए शामिल

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth news-Haryana News- कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ब्रह्मसरोवर, कुरुक्षेत्र से राज्य स्तरीय योग मैराथन को संबोधित करते हुए कहा कि योग युक्त, नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प की यह यात्रा आज जनआंदोलन बन चुकी है। हजारों युवाओं, बुजुर्गों व महिलाओं ने दौड़ में भाग लेकर इस संकल्प को सशक्त किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले चलाए गए अभियान से अब तक 19.27 लाख से अधिक लोग जुड़ चुके हैं। 21 जून को ब्रह्मसरोवर पर योग गुरु स्वामी रामदेव के साथ योग करने का अवसर मिलेगा, जिसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम से 6 दिन पहले आज योग मैराथन का आयोजन किया गया है, जिसमें करीब 20 हजार से भी अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। यह नशे के खिलाफ जनचेतना और योग की शक्ति का प्रतीक है।