Uttarakhand Government Advertisement

पिता को फोन कर नहर में कूदा छोटा बेटा, बड़ा बचाने गया तो वह भी डूबा

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

haryana news-करनाल: हरियाणा के करनाल जिले में स्थित मुनक हेड पर रविवार देर रात दो सगे भाई संदिग्ध परिस्थितियों डूब गए। युवकों की तलाश के लिए गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अभी तक युवकों का कोई सुराग नहीं लगा।

डूबने वाले दोनों भाई करनाल जिले के गांव मंगलपुर के रहने वाले हैं। 22 साल का मुकुल और 24 साल का विशाल, दोनों ही एसी मैकेनिक थे। पिता रामनिवास ने पुलिस को बताया कि उनके तीन बेटे हैं, जिनमें विशाल सबसे बड़ा और मुकुल उससे छोटा है। रविवार को मुकुल किसी गांव में एसी लगाने के लिए गया था, लेकिन देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने कॉल करना शुरू किया। मुकुल ने किसी भी कॉल का जवाब नहीं दिया। जब कॉल्स का जवाब नहीं मिला तो बड़ा भाई विशाल मुकुल की तलाश में निकल पड़ा।

 

उसने मुकुल की स्नैपचैट लोकेशन निकाली, जिससे उसे नहर के पास का पता चला। वह वहां पहुंचा तो भाई से मुलाकात हुई, लेकिन अचानक हालात कैसे बदले कि मुकुल नहर में गिर गया और विशाल उसे बचाने के लिए कूद गया, इसका जवाब कोई नहीं दे रहा। घटना के समय मौके पर कुछ युवक मौजूद थे, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक युवक अचानक नहर में गिर गया और दूसरा उसे बचाने के लिए छलांग लगा गया। इसके बाद दोनों बह गए।

बल्ला चौकी इंचार्ज रजनीश ने कहा कि दोनों युवक सगे भाई हैं और नहर में डूब गए हैं। लेकिन किन परिस्थितियों में डूबे, यह संदिग्ध है। मौके से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार एक युवक गिरा और दूसरा उसे बचाने के लिए कूदा, लेकिन पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जाएगी। मौके से एक प्लेटिना बाइक और दो बैग मिले हैं, जिनमें एसी रिपेयर का सामान था। इससे स्पष्ट है कि युवक काम के सिलसिले में ही निकले थे।

मुनक थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि पिता रामनिवास की शिकायत पर दोनों भाइयों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना रविवार रात की है, लेकिन अब तक किसी का कोई पता नहीं चला। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। फिलहाल युवकों का कोई सुराग नहीं लगा है।