Uttarakhand Government Advertisement

Haryana Weather : हरियाणा में इस दिन तक बारिश के आसार…यहां जानें ताजा Update

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Haryana Weather: हिसार: उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसके असर से प्रदेश में 5 जून तक तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, नौतपा के आखिरी दिन सोमवार को भी भिवानी, हिसार और नूंह जिले में बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग ने इन संबंध में यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 30 मई को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार को भी प्रदेश के पश्चिमी, दक्षिणी और मध्य हिस्सों में 10-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलीं और बूंदाबांदी हुई। इसके अलावा कई जिलों में दिनभर बादल भी छाए रहे।

बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई और यह सामान्य से 6.6 डिग्री तक नीचे पहुंच गया। सिर्फ सिरसा जिले को 30-40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इससे 5 जून तक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, अंधड़ और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बन रही है। इस दौरान बंगाल की खाड़ी व अरब सागर दोनों से नमी मिलेगी।

छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। गुरुग्राम व महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री रहा, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं दूसरी ओर नारनौल में आंधी से 20 खंभे और 12 पेड़ टूटे हैं।