Jagruk youth news: Haryana News, कुरुक्षेत्र ज़िले के लाडवा में ‘संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना’ के तहत आयोजित राज्य स्तरीय महर्षि कश्यप जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में एक सरकारी संस्थान का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने तीर्थ स्थल कुरुक्षेत्र और कपाल मोचन में स्थापित कश्यप राजपूत धर्मशालाओं के विस्तार के लिए 21-21 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज द्वारा रखी गई मांगों की फिजिबिलिटी चेक करवाने के लिए संबंधित विभाग को भेजकर इन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
इस अवसर पर श्री नायब सिंह सैनी ने लाडवा में एक चौक का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखने तथा लाडवा, कुरुक्षेत्र या इंद्री में कश्यप राजपूत धर्मशाला की स्थापना के लिए फिजिबिलिटी चेक करवा कर प्लॉट उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की।
महर्षि कश्यप को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता का प्रकाश स्तम्भ बताते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुनिराज कश्यप ने ज्ञान, तप और अनुसंधान से मानव सभ्यता को नई दिशा दी। ऐसे महान ऋषि का प्रेरणादायक व्यक्तित्व हमेशा मानवता का मार्गदर्शन करता रहेगा।
- भारी बारिश का अलर्ट के बाद इन जिलों में कल बंद रहेगे सभी स्कूलताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग (IMD), देहरादून द्वारा राज्य के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इस संभावित खतरे और छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता … Read more
- Uttarakhand news : ग्लेशियर झीलों से संभावित खतरे पर सरकार अलर्टताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now देहरादून: पहाड़ों पर प्राकृतिक आपदाओं, विशेषकर ग्लेशियर फटने (GLOF) की घटनाओं को देखते हुए उत्तराखंड सरकार पूरी तरह से सतर्क हो गई है। इसी कड़ी में, प्रदेश के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री श्री मदन कौशिक ने आज राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र … Read more
- मुरादाबाद: रेलवे अफसर की ईमानदारी ने जीता दिल! ट्रेन में छूटा महिला का कीमती Apple मोबाइल खोजकर किया वापसताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now मुरादाबाद– भारतीय रेलवे (Indian Railways) में जहां अक्सर यात्रियों का सामान गुम होने या चोरी होने की शिकायतें आती हैं, वहीं मुरादाबाद मंडल के एक अफसर ने ईमानदारी की अनूठी मिसाल पेश कर रेलवे का मान बढ़ाया है। द्वितीय ट्रेन मैनेजर (मेल) … Read more
- सुरजननगर में नहीं थम रहा तेंदुए का आतंक, अब खेत में गाय पर किया जानलेवा हमला, दहशत में ग्रामीणताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now मुरादाबाद/सुरजननगर: मुरादाबाद जिले में तेंदुओं का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सुरजननगर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव वंदे वाली मढ़ैयों में तेंदुए ने एक गाय पर जानलेवा हमला कर दिया। लगातार हो रही इन घटनाओं … Read more
- शक की आग में बॉयफ्रेंड बना कातिल, कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर ली गर्लफ्रेंड की जानताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now मुंबई/पुणे: महाराष्ट्र से अपराध की दो खौफनाक वारदातें सामने आई हैं, जो बताती हैं कि प्यार में शक और अवैध संबंध किस कदर जानलेवा साबित हो सकते हैं। पहली घटना मुंबई के चेंबूर इलाके की है, जहां एक बॉयफ्रेंड ने अपनी ही … Read more