IND vs ENG 2025 : इंग्लैंड के साथ होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड सामने आ चुका है। रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब शुभमन गिल को टेस्ट टीम इंडिया का नया कप्तान बनाया गया है। गिल टीम इंडिया के चौथे सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम का उपकप्तान बनाया गया है।
IND vs ENG 2025 : मोहम्मद शमी-श्रेयस अय्यर को नहीं मिला मौका
इंग्लैंड दौरे के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को मौका नहीं मिला है। शमी का प्रदर्शन आपीएल 2025 में कुछ खास नहीं रहा है। वहीं अय्यर ने आईपीएल 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया है बावजूद इसके उनको टीम में शामिल नहीं करना थोड़ा हैरान करता है।
IND vs ENG 2025 : साई सुदर्शन-करुण नायर की चमकी किस्मत
आईपीएल 2025 में गुजरात टाइंटस के लिए धमाल मचाने वाले साई सुदर्शन को टीम में चुना गया है। सीजन-18 में अभी तक साई सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। साई को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में साई ने 29 मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 7 शतक और 5 अर्धशतक के साथ 1957 रन बनाए हैं। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले करुण नायर को 7 साल के बाद टीम इंडिया में चुना गया है।
IND vs ENG 2025 : भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला टेस्ट मैच (20-24 जून)
दूसरा टेस्ट मैच (2-6 जुलाई)
तीसरा टेस्ट मैच (10-14 जुलाई)
चौथा टेस्ट मैच (23-27 जुलाई)
पांचवा टेस्ट मैच (31 जुलाई-4 अगस्त)
इंग्लैंड दौरे के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप और कुलदीप यादव।
- Infinix GT 50 Pro 27 अक्टूबर को लॉन्च: गेमिंग फोन के साथ कंट्रोलर का बंडल, जानें स्पेक्सताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now नई दिल्ली, 23 अक्टूबर: गेमिंग के शौकीनों के लिए बड़ी खबर है। Infinix का नया गेमिंग स्मार्टफोन GT 50 Pro 27 अक्टूबर को भारत में लॉन्च होगा। यह फोन Flipkart पर एक्सक्लूसिव मिलेगा और कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके साथ मिलने … Read more
- Samsung Galaxy S25 सिर्फ ₹54,999 में: Flipkart सेल में बड़ी गिरावट, HDFC कार्ड पर और छूटताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now नई दिल्ली, 23 अक्टूबर: Samsung का फ्लैगशिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। Flipkart की Big Shopping Utsav सेल (20 से 27 अक्टूबर) में Samsung Galaxy S25 की कीमत घटकर ₹54,999 से शुरू हो गई है। … Read more
- ₹25,000 दिवाली बोनस की मांग: महाराष्ट्र परिवहन कर्मचारियों का हड़ताल का ऐलान, 2 नवंबर तक अल्टीमेटमताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now नई दिल्ली, 23 अक्टूबर: दिवाली से ठीक पहले महाराष्ट्र के परिवहन कर्मचारियों ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। महाराष्ट्र राज्य परिवहन कामगार संघटना ने गुरुवार (22 अक्टूबर) को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) को हड़ताल का नोटिस जारी करते … Read more
- 8वां वेतन आयोग आज-कल मुंबई में: कर्मचारी संगठनों से मुलाकात, रिपोर्ट कब तक आएगीताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now नई दिल्ली, 23 अक्टूबर: आठवां केंद्रीय वेतन आयोग (8th Pay Commission) आज और कल यानी 22-23 अक्टूबर को मुंबई में कर्मचारी संगठनों और हितधारकों से मुलाकात कर रहा है। यह आयोग की चल रही परामर्श प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसके बाद वेतन-पेंशन … Read more
- iPhone 17 फिर ₹79,999 में: Flipkart Shopping Utsav सेल में बंपर छूट, जानें ऑफरताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now नई दिल्ली, 23 अक्टूबर: Apple का iPhone 17 एक बार फिर ₹79,999 से शुरू होने वाली कीमत पर Flipkart पर मिल रहा है। Big Billion Days के बाद अब Flipkart की Big Shopping Utsav सेल (20 से 27 अक्टूबर) में यह डील … Read more

