Jagruk youth news : (Corona case) चंडीगढ़। हरियाणा में कोविड के चार नए मामले सामने आने के बाद हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने शुक्रवार को कहा कि राज्य का स्वास्थ्य विभाग लोगों की सुरक्षा तथा बचाव की तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और घबराने की कोई बात नहीं है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि हरियाणा में वर्तमान में कोविड-19 के चार मामले सामने आए हैं जिनमें दो गुरुग्राम और दो फरीदाबाद से हैं।
इसमें कहा गया कि मरीजों का अंतरराष्ट्रीय यात्रा का कोई रिकॉर्ड नहीं है। बयान में कहा गया कि कोविड मरीजों में दो महिलाएं और दो पुरुष हैं जिनमें हल्के लक्षण हैं और उन्हें पृथकवास में रखा गया है। इसमें कहा गया है कि चिकित्सक उनकी नियमित निगरानी कर रहे हैं।
इसमें कहा गया है कि सभी चार व्यक्तियों को पूर्व में कोविड-19 रोधी टीका लगा था जिसके कारण संक्रमण के हल्के लक्षण सामने आए हैं। बयान में कहा गया कि गुरुग्राम में संक्रमण का शिकार हुआ व्यक्ति अब इससे उबर चुका है। राव ने कहा, ‘‘ (वायरस का) यह स्वरूप घातक नहीं है और इस पर काबू पाना आसान है और हम समय-समय पर भारत सरकार द्वारा जारी सभी परामर्श का पालन कर रहे हैं। नागरिकों को कोविड से बचाव के लिए जारी जरूरी निर्देश का पालन करने की सलाह दी जाती है।
मंत्री ने यह भी कहा कि राज्य भर के सिविल सर्जनों को अस्पतालों में जरूरी सामग्री और उपचार सुविधाओं की उपलब्धता के निर्देश दिए गए हैं। राव ने लोगों से हाथ धोने, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने और अनावश्यक भीड़-भाड़ से बचने जैसी बुनियादी सावधानियां बरतने की अपील की।
- भारी बारिश का अलर्ट के बाद इन जिलों में कल बंद रहेगे सभी स्कूलताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग (IMD), देहरादून द्वारा राज्य के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इस संभावित खतरे और छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता … Read more
- Uttarakhand news : ग्लेशियर झीलों से संभावित खतरे पर सरकार अलर्टताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now देहरादून: पहाड़ों पर प्राकृतिक आपदाओं, विशेषकर ग्लेशियर फटने (GLOF) की घटनाओं को देखते हुए उत्तराखंड सरकार पूरी तरह से सतर्क हो गई है। इसी कड़ी में, प्रदेश के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री श्री मदन कौशिक ने आज राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र … Read more
- मुरादाबाद: रेलवे अफसर की ईमानदारी ने जीता दिल! ट्रेन में छूटा महिला का कीमती Apple मोबाइल खोजकर किया वापसताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now मुरादाबाद– भारतीय रेलवे (Indian Railways) में जहां अक्सर यात्रियों का सामान गुम होने या चोरी होने की शिकायतें आती हैं, वहीं मुरादाबाद मंडल के एक अफसर ने ईमानदारी की अनूठी मिसाल पेश कर रेलवे का मान बढ़ाया है। द्वितीय ट्रेन मैनेजर (मेल) … Read more
- सुरजननगर में नहीं थम रहा तेंदुए का आतंक, अब खेत में गाय पर किया जानलेवा हमला, दहशत में ग्रामीणताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now मुरादाबाद/सुरजननगर: मुरादाबाद जिले में तेंदुओं का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सुरजननगर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव वंदे वाली मढ़ैयों में तेंदुए ने एक गाय पर जानलेवा हमला कर दिया। लगातार हो रही इन घटनाओं … Read more
- शक की आग में बॉयफ्रेंड बना कातिल, कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर ली गर्लफ्रेंड की जानताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now मुंबई/पुणे: महाराष्ट्र से अपराध की दो खौफनाक वारदातें सामने आई हैं, जो बताती हैं कि प्यार में शक और अवैध संबंध किस कदर जानलेवा साबित हो सकते हैं। पहली घटना मुंबई के चेंबूर इलाके की है, जहां एक बॉयफ्रेंड ने अपनी ही … Read more