Jagruk youth news : देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में उत्तराखण्ड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड धारकों को देहरादून के तीन प्रमुख निजी अस्पतालों में पूरी तरह से इलाज की सुविधा पूरी तरह जारी रहेंगी।
उन्होंने कहा कि जॉलीग्रांट हॉस्पिटल, महंत इन्द्रेश हॉस्पिटल और ग्राफिक एरा हॉस्पिटल में गोल्डन कार्ड से इलाज की सेवाएं नियमित रूप से जारी रहेंगी और इन अस्पतालों में आने वाले पात्र मरीजों को सभी आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि सरकार का उद्देश्य यही है कि राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक को समय पर और उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से लाखों गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है और राज्य सरकार इस योजना को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि भविष्य में भी गोल्डन कार्ड से मिलने वाली सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा ताकि राज्य के हर नागरिक को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिल सके।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अपने हर नागरिक को ससमय और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार का लक्ष्य और सर्वाेच्च दायित्व है। हमारी सरकार निर्धन और जरूरतमंदों को आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से निशुल्क उपचार की सुविधा आसानी से पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है।
- भारी बारिश का अलर्ट के बाद इन जिलों में कल बंद रहेगे सभी स्कूलताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की भारी बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग (IMD), देहरादून द्वारा राज्य के कई हिस्सों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इस संभावित खतरे और छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता … Read more
- Uttarakhand news : ग्लेशियर झीलों से संभावित खतरे पर सरकार अलर्टताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now देहरादून: पहाड़ों पर प्राकृतिक आपदाओं, विशेषकर ग्लेशियर फटने (GLOF) की घटनाओं को देखते हुए उत्तराखंड सरकार पूरी तरह से सतर्क हो गई है। इसी कड़ी में, प्रदेश के आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री श्री मदन कौशिक ने आज राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र … Read more
- मुरादाबाद: रेलवे अफसर की ईमानदारी ने जीता दिल! ट्रेन में छूटा महिला का कीमती Apple मोबाइल खोजकर किया वापसताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now मुरादाबाद– भारतीय रेलवे (Indian Railways) में जहां अक्सर यात्रियों का सामान गुम होने या चोरी होने की शिकायतें आती हैं, वहीं मुरादाबाद मंडल के एक अफसर ने ईमानदारी की अनूठी मिसाल पेश कर रेलवे का मान बढ़ाया है। द्वितीय ट्रेन मैनेजर (मेल) … Read more
- सुरजननगर में नहीं थम रहा तेंदुए का आतंक, अब खेत में गाय पर किया जानलेवा हमला, दहशत में ग्रामीणताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now मुरादाबाद/सुरजननगर: मुरादाबाद जिले में तेंदुओं का खौफ कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सुरजननगर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव वंदे वाली मढ़ैयों में तेंदुए ने एक गाय पर जानलेवा हमला कर दिया। लगातार हो रही इन घटनाओं … Read more
- शक की आग में बॉयफ्रेंड बना कातिल, कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर ली गर्लफ्रेंड की जानताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now मुंबई/पुणे: महाराष्ट्र से अपराध की दो खौफनाक वारदातें सामने आई हैं, जो बताती हैं कि प्यार में शक और अवैध संबंध किस कदर जानलेवा साबित हो सकते हैं। पहली घटना मुंबई के चेंबूर इलाके की है, जहां एक बॉयफ्रेंड ने अपनी ही … Read more