free gas cylinder-होली पर मिलने लगे फ्री गैस सिलेण्डर, जानें

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Free gas cylinder-अमरोहा– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 1500 करोड की धनराशि से प्रदेश के 1.86 करोड पात्र परिवारों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया गया। इसी क्रम में बुधवार को अतरासी रोड स्थित एक होटल में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मा0 शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो, मा0 विधायक हसनपुर महेंद्र सिंह खड़गवंशी , जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स जी द्वारा लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चेक एवं गैस सिलेण्डर प्रदान किये गए। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया और मा0 मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन सुना गया।

मा0 शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि सरकार द्वारा बिना भेदभाव के जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को दिया जा रहा है। सरकार द्वारा उज्जवला योजना के तहत मिले निःशुल्क सिलेण्डर घर की आवश्यकता पूरी होने के साथ उन्हें बीमारियों से भी बचाकर सुरक्षा प्रदान करेगा। करोड़ों रसोइयों को सुरक्षित बनाने वाली इस योजना के तहत दी जा रही यह अतिरिक्त राहत, होली पर्व की खुशियों को और प्रगाढ़ करते हुए परिवारों की समृद्धि को नई ऊर्जा देगी।

हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी जी ने होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल देना मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का प्रदेश वासियों के लिए होली का तोहफा है। मा0 विधायक जी ने कहा कि सरकार ने पात्रों को निःशुल्क राशन वितरण, आवास, आयुष्मान योजना के अन्तर्गत 05 लाख रूपये तक का इलाज और उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस सिलेण्डर वितरित किये गए। पारदर्शी व्यवस्था के तहत आज डीबीटी के माध्यम से सब्सिडी का पैसा सीधा लाभार्थियों के खातों में भेजा जा रहा है।

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को सिलेण्डर रिफिल की सब्सिडी प्रदान की गई। जनपद में 01 लाख 61 हजार 216 लाभार्थियों को उज्जवला योजना के अन्तर्गत लाभान्वित किया जाना है। इससे जनपद की माताओं-बहनों के जीवन में सुविधा, सुरक्षा और सम्मान को सशक्त करने की प्रतिबद्धता का साकार उदाहरण है। उन्होंने सभी महिला से कहा कि इस सिलेंडर का उपयोग अपनी आजीविका के लिए करें और आगे बढ़े।

जिला पूर्ति अधिकारी रीना कुमारी ने बताया कि योजनान्तर्गत लाभार्थियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के प्रथम चरण में माह अक्टूबर 2025 से दिसम्बर 2025 तक सिलेण्डर रिफिल प्रदान किया गया था तथा द्वितीय चरण में जनवरी 2026 से मार्च 2026 तक निःशुल्क सिलेण्डर रिफिल प्रदान किया जाना है । उज्जवला लाभार्थी के0वाई0सी0 की प्रक्रिया पूर्ण करने उपरान्त अपनी गैस ऐजेन्सी से उक्त समयावधि में निशुल्क फ्री रिफिल योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है ।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष धनौरा प्रवीण अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत नौगांवा सादात जैदी, बृजेश चौधरी, जिला महामंत्री भाजपा अभिनव कौशिक सहित पार्टी पदाधिकारीगण, गैस कम्पनियों के प्रतिनिधियों सहित सम्बंधित अधिकारी एवं लाभार्थीगण उपस्थित रहे।