Uttarakhand Government Advertisement

Haryana में विकास की गति का पहिया तेजी से घूम रहा है : CM नायब सिंह सैनी

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk Youth News, Haryana News, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने संत कबीर कुटीर में सिख समाज को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिख समाज को आगे बढ़ाया है और हरियाणा सरकार भी उनके मार्ग पर चलते हुए समाज की भलाई व गुरुओं की शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार में जुटी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में विकास की राह पर तीव्र गति से बढ़ रहा है। इसी तरह से हरियाणा में भी विकास की गति का पहिया तेजी से घूम रहा है। इस विकास को और अधिक गति देने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे।

श्री सैनी ने कहा कि यमुनानगर में बन रहे मेडिकल कालेज का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा गया है। बाबा बंदा सिंह बहादुर जी के नाम से लोहगढ़ में म्यूजियम बनाने का काम जल्द शुरू हो जाएगा। नाडा साहिब से पोंटा साहिब सड़क का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के नाम से रखा गया है।

 

Leave a Comment