Uttarakhand Government Advertisement

Haryana Weather: अगले 3 दिनों तक बारिश का यलो अलर्ट , घर से बाहर जानें से पहले पढ़ें Update

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Haryana Weather: : हरियाणा में मौसम सुहावना हो गया है। आज 5 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। जिनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र और करनाल शामिल है। प्रदेश में तीन दिन तक बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और कई जिलों झमाझम बारिश होगी। सूबे में जन्माष्टमी के बाद बारिश कम होगी।

बीते दिन मंगलवार को यमुनानगर, अंबाला, पानीपत, कैथल, फरीदाबाद जिलों में बारिश हुई। इस मानसून सीजन में अभी तक सामान्य से 15 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इस सीजन सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 708.9 और महेंद्रगढ़ में 548.0 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश जींद में 158.6 और कैथल में 159.6 एमएम दर्ज हुई है।

अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

14 अगस्त को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश का यलो अलर्ट है। 15 अगस्त को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत में बारिश का यलो अलर्ट है। बाकी कई जिलों में मौसम साफ है। 16 अगस्त को अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का यलो अलर्ट है।