Uttarakhand Government Advertisement

Haryana Weather : हरियाणा के कई जिलों में आज झमाझम बरसेंगे बादल

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Haryana Weather : हरियाणा में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। आज भी मौसम विभाग ने कई ज़िलों में ज़ोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी संभावना है। बीते मंगलवार भी प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने सोनीपत, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, कुरुक्षेत्र, करनाल, झज्जर, रेवाड़ी पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, पानीपत, गुरुग्राम और यमुनानगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश के मौसम के दौरान लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।

बता दें कि मंगलवार गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, फतेहाबाद, सोनीपत, यमुनानगर, भिवानी और महेंद्रगढ़ समेत कई ज़िलों में ज़ोरदार बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। गुरुग्राम में सेक्टर-10 से हीरो होंडा चौक तक लगभग तीन किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, वहीं दिल्ली से गुरुग्राम आने वाली गाड़ियां भी पांच से छह किलोमीटर लंबे जाम में फंसी रहीं। नेशनल हाईवे-48 पर जाम एयरपोर्ट टनल तक पहुंच गया।वहीं फरीदाबाद में भारी जलभराव के कारण ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास और NHPC अंडरपास बंद कर दिए गए। हाईवे और बल्लभगढ़ अनाज मंडी में भी पानी भर गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।