Uttarakhand Government Advertisement

Panipat News : प्रेमी ने इस लिये कर दी थी प्रेमिका की हत्या, वजह जानकर पुलिस भी चौंकी

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

 Panipat News : पानीपत : पुलिस ने प्रेमिका की हत्या करने वाले प्रेमी को महज 72 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस की ओर से आरोपी को पानीपत सेक्टर 29 सज्जन चौक से गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा और रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूरी वारदात की जानकारी जुटाएगी।

 

इस मामले पर DSP डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि मृतका महिला और 22 वर्षीय आरोपी प्रेमी राहुल सेक्टर 29 थाना एरिया में एक ही मकान में किराए पर रहता रहते थे, जहां पर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके बाद दोनों की बात शादी तक पहुंची लेकिन प्रेमिका ओर उसकी मां ने शादी करवाने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपी राहुल तैश में आ गया और महिला के कमरे पर पहुंच गया और गुस्से में उसपर हमला कर दिया, जिसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया था, जिसे अब पुलिस में गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है।

DSP डीएसपी ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा और रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से पूरी वारदात की जानकारी जुटाएगी। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूरे हत्यकांड की जानकारी हासिल करेगी।

Leave a Comment