Uttarakhand Government Advertisement

सैनी सरकार ने किया नौकरियों में भ्रष्टाचार का इलाज : पीएम

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

 हिसार: मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न नहीं दिया था। इन्हें भारत रत्न तब मिला, जब केंद्र में भाजपा के समर्थन की सरकार आई। साथियों, सामाजिक न्याय और गरीब कल्याण के पथ को हरियाणा की भाजपा सरकार भी निरंतर सशक्त कर रही है। सरकारी नौकरियों की भी हरियाणा में क्या हालत थी, आप सबको पता है। लोग कहते थे कि नौकरी लगनी है तो किसी नेता के साथ हो लो। नौकरी के लिए बापू की जमीन और मां के जेवर तक बिक जाया करते थे, लेकिन हमारी नायब सिंह सैनी की सरकार ने इसका इलाज कर दिया है।

बिना पर्ची, बिना खर्ची के आधार पर यहां की सरकार नौकरियां दे रही है। यहां के 25 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी न मिले, इसके लिए कांग्रेस ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शपथ ली और हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए हैं। यह है भाजपा सरकार का सुशासन। अच्छी बात यह है कि नायब सिंह सैनी की सरकार आने वाले वर्षों में हजारों नई नौकरियों का रोडमैप बनाकर चल रही है।

वक्फ कानून ठीक होता तो मुसलमान पंचर नहीं बनाते- पीएम

मोदी ने कहा कि वक्फ के नाम पर लाखों हेक्टेयर जमीन पूरे देश में है। इस जमीन से गरीबों का, बेसहारा महिलाओं-बच्चों का भला होना चाहिए था। आज ईमानदारी से इसका उपयोग हुआ होता तो मुसलमानों को साइकिल के पंचर बनाने की जरूरत नहीं होती। इससे सिर्फ भू-माफिया को ही फायदा हुआ। ये माफिया इस कानून के जरिए गरीबों की जमीन लूट रहे थे।

सैकड़ों विधवा मुस्लिम महिलाओं ने भारत सरकार को चिट्ठी लिखी, तब जाकर सरकार ने यह बदलाव किया है। हमने बहुत बड़ा काम किया है, हमने इस वक्फ कानून में एक और प्रावधान किया है। नए कानून के तहत किसी भी आदिवासी की जमीन को, हिंदुस्तान के किसी भी कोने में आदिवासी के घर को यह वक्फ बोर्ड हाथ भी नहीं लगा पाएगा।

हमारे संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण पर प्रतिबंध लगा हुआ है- पीएम

पीएम ने कहा कि हमारे संविधान में एससी, एसटी, ओबीसी के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया, लेकिन कांग्रेस ने उनको आरक्षण पहुंचा कि नहीं पहुंचा, कांग्रेस ने उसकी कभी परवाह नहीं की। कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर ने जो सपना देखा था, उसको भी पूरा नहीं किया। संविधान के प्रावधान को तुष्टिकरण का माध्यम बना दिया।

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने पेंशन में भी एससी, एसटी, ओबीसी के अधिकार छीनकर धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया। जबकि संविधान में बाबा साहेब ने साफ लिखा है कि संविधान में कतई धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जाएगा। हमारे संविधान में धर्म के आधार पर आरक्षण पर प्रतिबंध लगा हुआ है।

उत्तराखंड में बीजेपी सरकार आने के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू हुआ- पीएम

पीएम ने कहा कि कांग्रेस ने हमारे पवित्र संविधान को सत्ता हासिल करने का एक हथियार बना दिया है। जब-जब कांग्रेस को सत्ता का संकट दिखा, उन्होंने संविधान को कुचल दिया। कांग्रेस ने संविधान की स्पिरिट को कुचला। संविधान की भावना है कि सबके लिए एक जैसी नागरिक संहिता हो, जिसे मैं कहता हूं यूनिफॉर्म सिविल कोड, लेकिन कांग्रेस ने इसे लागू नहीं किया। उत्तराखंड में बीजेपी सरकार आने के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू हुआ। डंके की चोट पर लागू हुआ। देश का दुर्भाग्य देखिए, संविधान को जेब में लेकर बैठे हुए लोग, ये कांग्रेस के लोग, उसका विरोध कर रहे हैं।

Leave a Comment