Uttarakhand Government Advertisement

सोनीपत में श्री गुरु गोरखनाथ प्रकटोत्सव राज्य स्तरीय समारोह का हुआ भव्य आयोजन

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk Youth news: सोनीपत। ‘संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना’ के तहत आज सोनीपत में श्री गुरु गोरखनाथ प्रकटोत्सव राज्य स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस अवसर पर CM ने श्री गुरु गोरखनाथ जी को नमन करते हुए कहा कि संतों और महापुरुषों के द्वारा दिखाये गये रास्ते पर चलते हुए हरियाणा सरकार हर वर्ग के कल्याण व उत्थान के लिए समर्पित है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सोनीपत में एक चौक का नाम श्री गुरु गोरखनाथ जी के नाम पर रखने तथा प्रदेश में जोगी समाज की धर्मशालाओं के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने लगभग 104 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत वाली 4 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 84 करोड़ 82 लाख रुपये की 3 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 19 करोड़ 23 लाख रुपये की परियोजना का उद्घाटन शामिल है।

Leave a Comment