Uttarakhand Government Advertisement

आज का मौसम: दिल्ली से जयपुर तक खिली धूप, इन 10 शहरों में ऐसा रहेगा हाल

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर: उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में आज मौसम साफ रहेगा और दिनभर धूप खिली रहेगी। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली, चंडीगढ़, लखनऊ और जयपुर में बारिश की संभावना न के बराबर है, हालांकि सुबह के समय कई शहरों में हल्की धुंध और प्रदूषण का असर दिख सकता है।

राजधानी दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा और बारिश की संभावना शून्य है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता चिंता का विषय है — एक्यूआई 271 के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है।

चंडीगढ़ में पारा अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है। लखनऊ में अधिकतम 31 और न्यूनतम 21 डिग्री के साथ आसमान साफ रहेगा। राजस्थान के जयपुर में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री तक पहुंच सकता है और अगले सात दिनों तक बारिश का कोई अनुमान नहीं है।

देहरादून में अधिकतम 27 और न्यूनतम 17 डिग्री के साथ धूप खिली रहेगी। हरिद्वार में सुबह धुंध के बाद धूप निकलेगी, अधिकतम 29 और न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा। पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद और अमरोहा में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री के आसपास रहेगा और बारिश की संभावना शून्य है। संभल और बिजनौर में भी मौसम मुख्यतः साफ रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा, जबकि दक्षिण भारत में भारी बारिश का सिलसिला जारी है।

स्रोत: IMD