हैदराबाद: सऊदी अरब में सोमवार को मदीना के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में 42 भारतीयों की मौत हो गई थी। इस दुर्घटना से एक चौंकाने वाली खबर ये भी सामने आई है कि इसमें एक ही परिवार के 18 सदस्यों की मौत हुई है। मृतकों में ज्यादातर लोग हैदराबाद के थे।
दुर्घटना के समय सभी यात्री नींद में थे
दुर्घटना के समय सभी यात्री गहरी नींद में थे। दुर्घटना में एक ही परिवार के 18 लोग गुजर गए। शोएब नाम का शख्स हादसे के वक्त बचकर बाहर निकल गया। हालांकि घायल होने की वजह से अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
क्या है पूरा मामला?
सऊदी अरब में सोमवार तड़के लगभग 1:30 बजे एक यात्री बस के डीजल टैंकर से टकरा जाने से कम से कम 42 भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। शुरुआती रिपोर्टों में इनमें से ज्यादातर श्रद्धालु हैदराबाद के हैं। बताया जा रहा है कि कुल 54 यात्रियों को बस में जाना था लेकिन उनमें से कुछ बस में नहीं चढ़े।
15 दिन की इस यात्रा में एक हफ्ता मक्का और एक हफ्ता मदीना में रहते हैं लेकिन किसे पता था कि एक हफ्ते की मक्का यात्रा के बाद यात्रियों को मदीना का दीदार नहीं होगा। बस मक्का से मदीना जा रही थी। हज यात्री मक्का में अपने पवित्र अनुष्ठान पूरे करने के बाद मदीना जा रहे थे।
मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने सऊदी अरब में भारतीय तीर्थयात्रियों से जुड़ी दुखद बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया था। यह दुर्घटना उस समय हुई जब तीर्थयात्री मक्का से मदीना जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को दुर्घटना के बारे में विस्तृत जानकारी इकट्ठा करने और यह पता लगाने का निर्देश दिया कि तेलंगाना के कितने लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने उन्हें केंद्रीय विदेश मंत्रालय और सऊदी दूतावास के अधिकारियों से संपर्क स्थापित करने की सलाह दी और जरूरत पड़ने पर तुरंत राहत उपाय करने पर जोर दिया।
- Uttarakhand Weather-5 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, काशीपुर में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी
- Aaj Ka Rashifal-आज इन 3 राशियों की खुलने वाली है किस्मत की तिजोरी, कहीं आपका नाम तो इसमें नहीं? तुरंत पढ़ें!
- ‘सेल्फी’ का शौक बना काल: गंगा की तेज धार में बहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर
- हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर चलती बस बनी ‘आग का गोला’, 40 यात्रियों की हलक में अटकी जान
- Weather alert -पहाड़ों पर भारी बारिश का अलर्ट, मैदानी इलाकों में 3 डिग्री बढ़ेगी गर्मी; काशीपुर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड!