बिजनौर। बहू के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर पिता ने बेटे की हत्या कर दी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आई है। यहां एक शख्स का अपनी बहु के साथ अवैध संबंध था। जब उसके बेटे ने उसे बहू के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए देख लिया तो पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। बेटे की हत्या के मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला?
ये पूरा मामला यूपी के बिजनौर जिले के नांगल थाना क्षेत्र से सामने आया है। यहां कथित तौर पर एक व्यक्ति अपनी बहू के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। उसके बेटे ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया। पुलिस ने बताया है कि बीते 14 नवंबर को तिसोतरा गांव के रहने वाले 60 साल के सुभाष नाम के शख्स ने नांगल थाने में अपने 30 साल के बेटे सौरभ की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके एक दिन बाद सुभाष ने पुलिस से कहा कि सौरभ का शव गन्ने के खेत में पड़ा है और दावा किया कि किसी जंगली जानवर के हमले में उसकी मौत हो गई है।
कैसे हुआ हत्या का खुलासा?
पुलिस ने जानकारी दी है कि मृतक सौरभ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि उसकी मौत किसी धारदार हथियार से लगी चोटों के कारण हुई थी। पुलिस के मुताबिक, ये जानकारी के मिलने के बाद मृतक के पिता सुभाष से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया है।
कैसे की गई युवक की हत्या?
पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी सुभाष ने पूछताछ में बताया है कि उसका अपनी बहू के साथ अवैध संबंध था। इस बात का पता उसके बेटे को लग गया था। पुलिस वे बताया है कि 12 नवंबर को, जब सौरभ खेत में गया तो सुभाष ने कथित तौर पर उस पर कुदाल से हमला कर दिया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके पास से हत्या में प्रयोग किए गए एक कुदाल और एक देसी तमंचा को बरामद किया है।
- Bank Holiday October 2026: दशहरे पर 20 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी List
- Tomato Price Today: दिल्ली में टमाटर 50% महंगा, प्याज-आलू के ताजा भाव भी जानें
- Mandi Bhav Today: UP में धान का भाव ₹2926/क्विंटल, बासमती के ताजा Rates जानें
- Rani Lakshmibai Scooty Scheme: 50,000 छात्राओं को अगले महीने मिलेगी Free Scooty — CM Yogi का ऐलान
- RBI Repo Rate Decision 7 October: Home Loan की EMI बढ़ेगी या घटेगी? जानें आम लोगों पर क्या पड़ेगा असर

