Bengal New Cm-CM बने सुवेंदु अधिकारी, पहले बार लगे जय श्री राम के लगे नारे

ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Bengal New Cm- : सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज भव्य समारोह में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। सुवेंदु ने बंगाली भाषा में शपथ ग्रहण करके अपने समर्थकों को खुश किया।

बंगाल में पार्टी के सबसे पुराने कार्यकर्ता सम्मानित
पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने सबसे पहले गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने प्रदेश में पार्टी के सबसे पुराने कार्यकर्ता को शॉल भेंट करके सम्मानित किया और उनके पांव छूकर आशीर्वाद लिया।

परेड ग्राउंड में पहुंचे सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने के लिए सुवेंदु अधिकारी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में वे शपथ ग्रहण करेंगे। समारोह में प्रधानमंत्री मोदी समेत 21 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद हैं। भारी संख्या में भाजपा समर्थकों का हुजूम भी उमड़ा हुआ है।

बंगाल में BJP सरकार बनने पर PM मोदी का ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि आज पोचीशे बोइशाख के विशेष अवसर पर गुरुदेव टैगोर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। गुरुदेव टैगोर असाधारण प्रतिभा के धनी लेखक, विचारक और कवि थे। उन्होंने एक विशिष्ट दार्शनिक, शिक्षाविद, कलाकार और भारत की सभ्यतागत आत्मा की शाश्वत आवाज के रूप में अपनी छाप छोड़ी।

उन्होंने मानवता की गहरी भावनाओं और हमारी संस्कृति के सर्वोच्च आदर्शों को अभिव्यक्ति दी। उन्होंने हमारे समाज को नए विचारों, रचनात्मक ऊर्जा और सांस्कृतिक आत्मविश्वास से समृद्ध किया। हम उन्हें गहरी श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ याद करते हैं। उनके विचार हमारे मन को प्रकाशित करते रहें और हमारे प्रयासों में हमारा मार्गदर्शन करते रहें।

प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे कोलकाता
बंगाल की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता पहुंच गए हैं। यहां एयरपोर्ट पर प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी सड़क मार्ग से होते हुए समारोह स्थल तक पहुंचे। रास्ते में उन्होंने अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया।

सुवेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण समारोह से पहले ट्वीट
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेने वाले भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खुशियों के शहर में स्वागत करना अत्यंत गौरव और खुशी का क्षण है। आज, स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल में पहली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनकर हम अपने संस्थापकों के सपनों को साकार कर रहे हैं। आज दशकों के कुशासन का अंत और विकास, शांति और समृद्धि के ‘दोहरे इंजन’ युग की शुरुआत है। ‘सोनार बांग्ला’ युग का आधिकारिक रूप से शुभारंभ हो रहा है। स्वागत है, प्रधानमंत्री जी।