Uttarakhand Government Advertisement

दो ट्रकों के बीच ‘पिच’ गई कार, पिता-पुत्र समेत दो की मौत

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now
मयंक त्रिगुण, ब्यूरो चीफ

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश): दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे-24 पर सोमवार को एक रूह कपा देने वाला हादसा हुआ। रुद्रपुर से अलीगढ़ जा रहे एक परिवार की कार दो तेज रफ्तार ट्रकों के बीच सैंडविच बन गई। इस दर्दनाक हादसे में 3 साल के मासूम बच्चे और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बुजुर्ग महिलाएं और एक युवक गंभीर रूप से घायल हैं।

फायर ब्रिगेड ने कार काटकर निकाले शव

हादसा थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार लोहे के ढेर में तब्दील हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। गैस कटर और भारी मशीनों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका।

लिफ्ट लेना पड़ा भारी: अलीगढ़ का परिवार हुआ तबाह

एडिशनल एसपी (ASP) अनुराग सिंह के मुताबिक, कार में सवार लोग मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले थे और रुद्रपुर से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में मुरादाबाद से एक व्यक्ति ने लिफ्ट ली थी। हादसे में 45 वर्षीय ऋतिक अरोड़ा और 3 साल के मासूम यथार्थ की मौत हो गई। अन्य घायलों—नूतन (56), सूर्य प्रताप (30) और गिरीश कुमारी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाईवे पर रफ्तार का कहर साफ दिख रहा था। दो ट्रकों के बीच कार के फंसते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर हाईवे पर यातायात सुचारु कराया।