Uttarakhand Government Advertisement

Moradabad News : मुरादाबाद में ‘इश्क’ का खौफनाक अंत! प्रेमी जोड़े को फावड़े से काटकर नदी किनारे गाड़ा, 3 दिन बाद ऐसे खुला राज

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मयंक त्रिगुण, ब्यूरो चीफ

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में ‘ऑनर किलिंग’ की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने रूह कंपा दी है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी गांव में अलग-अलग समुदायों से ताल्लुक रखने वाले प्रेमी युगल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवती के भाइयों ने दोनों को एक साथ देख लिया था, जिसके बाद फावड़े से काटकर उनकी जान ले ली और शवों को छिपाने के लिए गागन नदी के किनारे दफाना दिया।

रविवार की रात और वो ‘कातिल’ मुलाकात

पुलिस जांच के अनुसार, युवती काजल और युवक अरमान के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। रविवार की रात अरमान, काजल से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान युवती के परिजनों ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्से में पागल हुए युवती के भाइयों ने आव देखा न ताव और फावड़े से वार कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

साक्ष्य मिटाने की साजिश: नदी किनारे दफनाए शव

दोहरी हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने के लिए फिल्म ‘दृश्यम’ जैसी साजिश रची। वे रात के अंधेरे में दोनों शवों को गांव से दूर गागन नदी के किनारे ले गए और वहां गड्ढा खोदकर उन्हें दफन कर दिया। तीन दिनों तक जब युवक का पता नहीं चला, तो उसके परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई।

पुलिसिया पूछताछ में टूटा ‘खूनी राज’

मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि युवक के लापता होने के बाद जब पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं, तो शक की सुई युवती के भाइयों पर टिकी। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नदी किनारे से दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात (High Alert)

दो अलग-अलग समुदायों का मामला होने के कारण उमरी गांव में सांप्रदायिक तनाव फैल गया है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पीएसी (PAC) और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है। पुलिस प्रशासन लगातार शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है।