Uttarakhand Government Advertisement

मुरादाबाद के पॉश इलाके में धू-धू कर जलीं कारें, फायर ब्रिगेड ने 10 मिनट में पाया काबू

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मयंक त्रिगुण, ब्यूरो चीफ

मुरादाबाद: शहर के पॉश इलाके मधुबनी चौराहे के पास उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की पार्किंग में खड़ी दो कारों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि दोनों कारें धू-धू कर जलने लगीं। घटना के समय शॉपिंग करने आए लोगों में हड़कंप मच गया और पार्किंग क्षेत्र में चीख-पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सबसे पहले एक कार से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। इसके कुछ ही देर बाद आग की लपटों ने पास खड़ी दूसरी कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में खड़ा एक पेड़ भी जलने लगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।

10 मिनट में पाया गया आग पर काबू मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ. राजीव कुमार पांडे ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह लगभग 11:50 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि पार्किंग में खड़ी दो कारों में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं।

अग्निशमन दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 10 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि जिन कारों में आग लगी, उनमें एक मारुति और दूसरी टाटा पंच थी। हालांकि, आग बुझने तक दोनों कारें बुरी तरह जल चुकी थीं।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रशासन और पुलिस अब इस बात की जांच कर रहे हैं कि पार्किंग में खड़ी कारों में आग किन कारणों से लगी।