Uttarakhand Government Advertisement

UP News : लखीमपुर खीरी में ट्रक और मैजिक की आमने-सामने से भिड़ंत, 10 की दर्दनाक मौत

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

UP News : यूपी के लखीमपुर खीरी जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां यात्रियों से भरी टाटा मैजिक और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई, जिसमें टाटा मैजिक में सवार 10 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में 4 घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है.

बता दें कि ट्रक और टाटा मैजिक के बीच यह जबरदस्त टक्कर नेशनल हाईवे 730 पर स्थित ईसानगर थाना क्षेत्र के बरेहटा के पास हुई. हादसे के समय मैजिक में 14 यात्री सवार थे, जिनमें से 8 की मौके पर ही मौत हो गई. घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जिसमें से 2 ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

कैसे हुआ ये हादसा?
करीब 14 यात्रियों को लेकर एक टाटा मैजिक लखीमपुर से बहराइच की तरफ जा रहा था. तभी बहराइच की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक से मैजिक की आमने-सामने की टक्कर हो गई. इस दौरान मैजिक में सवार कई यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 2 की मौत इलाज के लिए ले जाते समय हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

सुबह 7 बजे हुई घटना – पुलिस
इस मामले को लेकर शमशेर सिंह (सीओ-धौरहरा) ने बताया, आज सुबह करीब 7 बजे थाना ईसानगर क्षेत्र में ग्राम बरेहटा के पास लखीमपुर-बहराइच हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना हुई है. यहां ट्रक और मैजिक की आमने-सामने की टक्कर हुई, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई.