Uttarakhand Government Advertisement

Premanand Maharaj : प्रेमानंद महाराज के भक्तों के लिए बड़ी खबर, अनिश्चितकाल के लिए बंद हुई प्रतिदिन होने वाली पदयात्रा

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Premanand Maharaj News : मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज राधे-राधे नाम की महिमा के लिए देश-विदेश में लोकप्रिय हैं. प्रेमानंद महाराज प्रतिदिन सुबह निवास से पैदल चलकर श्री हित राधा केली कुंज तक जाते हैं. उनकी पदयात्रा के दौरान दर्शन के लिए परिक्रमा मार्ग पर भक्तों की काफी भीड़ होती है. अब प्रतिदिन होने वाली इस पदयात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है.

एकांतिक वार्तालाप पर भी रोक
श्रीराधा केलिकुंज आश्रम प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि, किसी अगली सूचना आने तक प्रेमानंद महाराज पदयात्रा कर भक्तों को दर्शन नहीं देंगे. इसके साथ ही एकांतिक वार्तालाप बंद कर दिया गया है. संत प्रेमानंद का स्वास्थ खराब होने के कारण यह फैसला लिया गया है.

संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य और श्रीराधा केलिकुंज प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि, प्रेमानंद महाराज के खराब स्वास्थ्य क कारण एकांतिक वार्तालाप और एकांतिक दर्शन बंद रहेंगे. इन्हें अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित किया गया. भक्त प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए दूर-दूर से आते हैं. ऐसे मे प्रतिदिन सुबह होने वाली पदयात्रा का बंद होना और वार्तालाप पर रोक से भक्त मायूस हैं. भक्त प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए प्रतिदिन सुबह श्री कृष्ण शरणम से श्रीहित राधा केलिकुंज आश्रम के बीच परिक्रमा मार्ग पर पहुंचते हैं.

लंबे समय से बीमार हैं प्रेमानंद महाराज
बता दें कि, प्रेमानंद महाराज लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं. प्रेमानंद महाराज की लंबे समय से नियमित रूप से डायलिसिस चल रही है. इसी कारण से उनकी सेहत में उतार-चढ़ाव आता रहता है. इससे पहले भी कई बार सेहत के कारण उनकी पदयात्रा के समय में बदलाव किया गया है. प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा को कई बार पहले भी रोका गया था.