Uttarakhand Government Advertisement

DA Hike :सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर, DA में 3 प्रतिशत हुई बढ़ोतरी

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

DA Hike : त्रिपुरा के सरकारी कर्मचारियों के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ी घोषणा की है। सीएम माणिक साहा ने राज्य कर्मचारियों के लिए इस साल अप्रैल से महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। डीए में इस तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ, त्रिपुरा के सरकारी कर्मचारियों को 33 प्रतिशत डीए मिलेगा।

DA Hike :कर्मचारियों में खुशी की लहर

सीएम ने कहा कि इस निर्णय के लिए 300 करोड़ रुपये के अतिरिक्त व्यय की आवश्यकता होगी। वहीं सीएम के इस निर्णय के बाद राज्य सरकार के कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई, जो अपने भत्तों में संशोधन की उम्मीद कर रहे थे। बता दें कि त्रिपुरा में 1,04,683 नियमित कर्मचारी और 80,855 पेंशनभोगी हैं।

DA Hike :केंद्रीय कर्मचारियों को अभी भी इंतजार

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए डीए और डीआर बढ़ाने का फैसला अभी नहीं हुआ है। हालांकि केंद्रीय कर्मचारियों को होली से पहले डीए और डीआर को लेकर बड़ी घोषणा की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

DA Hike :प्रदेश सरकार ने बजट किया पेश

बता दें कि बीजेपी के नेतृत्व वाली त्रिपुरा सरकार ने शुक्रवार को विधानसभा सत्र के पहले दिन 32,423.44 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव पेश किया। राज्य के बजट की सराहना करते हुए सीएम ने कहा कि बजट का उद्देश्य ‘विकसित त्रिपुरा’ की आधारशिला रखना है।

Leave a Comment