विशाखापत्तनम: आंध्र प्रदेश में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में आग लगने से एक शख्स की मौत हो गई। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि विशाखापत्तनम से करीब 66 किलोमीटर दूर यालामंचिली में टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दो डिब्बों में आग लगने की घटना हुई है। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
बी-1 कोच से एक शव बरामद
बताया जाता है कि यालामंचिली में यह हादसा देर रात हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें आग लगने की जानकारी रात 12:45 बजे मिली। टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस के जिन दो कोच में आग लगी उनमें से एक कोच में 82 और दूसरे में 76 यात्री थे। ट्रेन के बी-1 कोच से एक शव बरामद किया गया है।
B-1 AC कोच से उठने लगा धुआं
जानकारी के मुताबिक ट्रेन की पेंट्री कार के पास B-1 AC कोच में सबसे पहले आग देखी गई जो कि कुछ क्षणों में M-2 कोच में भी फैल गयी, चलती ट्रेन में इस भयावह आग लगने के समय प्रभावित डिब्बों में से एक में 82 यात्री थे और दूसरे कोच में 76 यात्री सवार थे। यात्रियों में से किसी ने B-1 कोच से धुंआ उठता हुआ देखा और चेन खींचकर ट्रेन को रुकवा दिया जिसके बाद आनन फानन में यात्री प्रभावित कोच से बाहर आने में सफल रहे।
गहरी नींद में थे यात्री
बता दें कि जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त ट्रेन के यात्री गहरी नींद में थे। जैसे ही ट्रेन के कोच में आग फैलने लगी यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्री जल्दी-जल्दी ट्रेन से नीचे उतरने लगे। गनीमत रही कि समय पर अधिकांश यात्रियों ने कोच को खाली कर दिया। देखते ही देखते पूरी बोगी धू-धू कर जल उठी। आग बुझाने के बाद दोनों जले हुए डिब्बों को ट्रेन से अलग कर दिया गया और करीब आधे घंटे की देरी के बाद ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई। आग बुझाने के बाद ट्रेन के बी-1 कोच से एक शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान चंद्रशेखर (75 साल के -विजयवाड़ा स्थानीय) के रूप में हुई है। हादसे के वक्त वे कोच बी-1 में थे और आग में बुरी तरह झुलस गए।
रेलवे ने दी ये जानकारी
रेलवे के मुताबिक दोनों प्रभावित कोच को अलग करके उनके यात्रियों को बस सर्विस का इंतज़ाम करके समालकोट रेलवे स्टेशन ले जाया जा रहा है। फोरेंसिक टीम और मेडिकल टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए सुराग इकट्ठा करने और यह भी पता लगाने के लिए मौके पर जा रही है। लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के साथ मिलकर सभी ज़रूरी सावधानियां बरती जा रही हैं।
इस बीच, कमीशन ऑफ़ रेलवे सेफ्टी/SCR, DRM विजयवाड़ा और सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंच गए । GM साउथ सेंट्रल रेलवे भी मौके पर जा रहे हैं। फोरेंसिक टीम और मेडिकल टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए सुराग इकट्ठा करने और यह भी पता लगाने के लिए मौके पर जा रही है कि कोई हताहत तो नहीं हुआ है। लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के साथ मिलकर सभी ज़रूरी सावधानियां बरती जा रही हैं।
- राशिफल 18 अक्टूबर 2026: रविवार को इन राशियों पर होगी सूर्य देव की कृपा, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
- छठ-दिवाली पर घर जाना है? 8,454 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलीं, टिकट बुक करने का पूरा तरीका जानें
- अक्टूबर के बचे दिनों में बैंक कब-कब बंद: दशहरा, लक्ष्मी पूजा, करवा चौथ की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
- पेट्रोल-डीजल के भाव 17 अक्टूबर: दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12, डीजल ₹95.20 — आज बदले या नहीं?
- धान किसानों के लिए खुशखबरी: मंडियों में बासमती की आवक शुरू, पिछले साल से भाव 34% तक ऊपर

