Uttarakhand Government Advertisement

GOLD PRICE- ट्रंप के ईरान सीजफायर ऐलान के बाद सोना की कीमत इतनी बढ़ी, जानें

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

GOLD PRICE-अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ दो हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई है। बुधवार को शुरुआती कारोबार में ही स्पॉट गोल्ड 2.3% की छलांग लगाकर $4,811.66 प्रति औंस के लेवल पर पहुंच गया। आपको बता दें कि मंगलवार को सोने में 1.2% की बढ़त देखी गई थी, लेकिन ट्रंप के ट्रुथ सोशल पर किए गए पोस्ट ने आग में घी का काम किया। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिका अगले दो हफ्तों तक ईरान पर कोई हमला नहीं करेगा और उन्हें ईरान की ओर से एक 10-सूत्रीय प्रस्ताव मिला है, जो बातचीत के लिए एक व्यावहारिक आधार हो सकता है। इस खबर के बाद निवेशकों ने सुरक्षा के लिहाज से सोने में निवेश बढ़ा दिया है।

क्या सोना छुएगा $5000 का जादुई आंकड़ा?
मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने के लिए अगला बड़ा पड़ाव $4,930 है। अगर तेजी जारी रहती है, तो जल्द ही सोना $5,000 के ऐतिहासिक स्तर को चुनौती दे सकता है।

युद्ध के दौरान अब तक का सफर
दिलचस्प बात यह है कि 28 फरवरी को ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से सोने की कीमतों में अब तक 8% से अधिक की गिरावट देखी गई थी। लेकिन अब युद्धविराम की खबरों और ऊर्जा संकट के कारण पैदा हुई अनिश्चितता ने इसे फिर से निवेशकों की पहली पसंद बना दिया है।

अन्य धातुओं का हाल
प्लेटिनम: 2.4% बढ़कर $2,004.95 पर पहुंचा।
पैलेडियम: 2.1% की बढ़त के साथ $1,500 के स्तर पर आया।

क्रूड ऑयल की कीतमें भी गिरीं
सीजफायर के ऐलान के बाद कुछ ही घंटों के भीतर कच्चे तेल की कीमत $117.63 से गिरकर $91.05 पर आ गई। कीमतों में 20% की यह गिरावट कोरोना संकट के बाद की सबसे बड़ी गिरावट है। बाजार के जानकारों का कहना है कि युद्ध के डर से तेल की कीमतों में जो एक्स्ट्रा बढ़ोतरी हुई थी, वह समझौते की खबर मिलते ही खत्म हो गया।