Uttarakhand Government Advertisement

एक युवक ने दूसरे के प्राइवेट पार्ट में एयर गन से भरी हवा, फिर हुआ ऐसा

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स के प्राइवेट पार्ट में एयरगन से हवा भरने की वजह से उसकी मौत हो गई। इस घटना में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?
गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक मामूली से ‘मज़ाक’ ने एक शख्स की जान ले ली। सेक्टर-82A की एक वर्कशॉप में काम करने वाले दो दोस्तों के बीच हंसी-मजाक इस कदर खौफनाक मोड़ ले लेगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी।

पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गुरुग्राम के थाना खेड़की दौला क्षेत्र का है। बीती 7 अप्रैल को पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली कि हरविंदर नाम के एक 38 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है।

जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की, तो जो सच्चाई निकलकर सामने आई उसने सबको हैरान कर दिया।

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला हरविंदर, गुरुग्राम के सेक्टर-82A स्थित एक वर्कशॉप में काम करता था। शिकायत के मुताबिक, काम के दौरान उसके ही एक सहकर्मी ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने पीड़ित के शरीर में एयर गन/पाइप के जरिए तेज़ दबाव के साथ हवा भर दी, जिससे हरविंदर की हालत बिगड़ गई और अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान 38 साल के हरविंदर के रूप में हुई है। वह यूपी के अलीगढ़ का निवासी था। वहीं आरोपी की पहचान नरेश कुमार के रूप में हुई है। उसकी उम्र 40 वर्ष है। वह राजस्थान के डींग का निवासी है।

पुलिस की सीन ऑफ क्राइम और फिंगरप्रिंट टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए खेड़की दौला पुलिस ने दबिश दी और महज 24 घंटे के भीतर आरोपी नरेश कुमार को रामपुरा इलाके से काबू कर लिया।

शुरुआती पूछताछ में जो खुलासा हुआ वह चौंकाने वाला है। आरोपी नरेश ने बताया कि उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर मजाक-मजाक में कहासुनी हो गई थी। इसी गुस्से या सनक में आकर उसने एयर पाइप से हवा भर दी, जो हरविंदर के आंतरिक अंगों के फटने का कारण बनी और उसकी जान चली गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी अब उनकी हिरासत में है और मामले की गहन जांच जारी है।