Uttarakhand Government Advertisement

IMD Weather Alert 6 October: भारी बारिश-ओलावृष्टि का खतरा, इन राज्यों में Orange-Yellow Alert

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 6 अक्टूबर को उत्तर भारत के लिए बड़ा Weather Alert जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और गंभीर चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ के असर से जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी है। इन राज्यों के लिए Orange Alert जारी किया गया है।

IMD के अनुसार 6 और 7 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम भारत में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाली व्यापक बारिश होगी। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली में भी 6 अक्टूबर को भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के लिए Yellow Alert जारी किया गया है।

किसानों को सलाह है कि फसल की सुरक्षा के इंतजाम करें और खुले में काम करने से बचें। दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर सतर्क रहें। कमजोर इमारतों और खुले इलाकों से दूर रहना ही सुरक्षित रहेगा। IMD के मुताबिक बारिश का यह दौर 7 अक्टूबर तक जारी रह सकता है, जिसके बाद मौसम में धीरे-धीरे सुधार के आसार हैं। ताजा चेतावनियों के लिए मौसम विभाग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

स्रोत: IMD