Uttarakhand Government Advertisement

IPS बनते ही मुकरा इंस्टाग्राम पर पहली की दोस्ती फिर शादी का वादा कर किया खौफनाक कांड

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk Youth News: नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक महिला डॉक्टर से शादी का वादा करके कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में 30 वर्षीय IPS आईपीएस अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक रविवार को अधिकारियों के हवाले से मामले की जानकारी दी गई।

मामले में FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है। 28 वर्षीय महिला ने शुक्रवार को इमामवाड़ा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। महिला डॉक्टर ने बताया कि वह नवंबर 2022 में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी के संपर्क में आई थी। आरोपी उस समय संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था।

उस समय वह एमबीबीएस (MBBS) कर रही थी। उनकी ऑनलाइन बातचीत शुरू हुई। इसके बाद दोनों ने फोन नंबर एक्सचेंज किए। दोनों की जल्द फोन पर बातें होने लगीं। दोस्त बनने के बाद आरोपी ने महिला को शादी करने का वादा किया। इसके बाद उससे कई बार रेप किया।

नौकरी लगते ही बदले तेवर
महिला ने आरोप लगाया कि जैसे ही आरोपी का चयन भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में हुआ, उसने दूरी बनानी शुरू कर दी और फोन उठाना बंद कर दिया। उससे शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के परिवार ने भी महिला को कोई जवाब नहीं दिया, जिससे वह परेशान होकर पुलिस के पास पहुंची। शिकायत के आधार पर आईपीएस अधिकारी के खिलाफ शनिवार को मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खाटू श्याम मंदिर जा रहे इंजीनियर का पूरा परिवार हादसे में खत्म

Leave a Comment