Uttarakhand Government Advertisement

आगरा में ज्वेलर को मारने वाला मुठभेड़ ढेर

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

Jagruk youth news, आगरा : उत्तर प्रदेश में आगरा की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। पुलिस ने सर्राफ योगेश चौधरी के हत्यारोपी को मार गिराया। मंगलवार सुबह हत्यारोपी की लोकेशन मिली तो पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर दी। इस पर आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से हत्यारोपी ढेर हो गया।

आगरा में पुलिस की मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया। सर्राफ योगेश चौधरी हत्याकांड के चार दिन बाद पुलिस ने एनकाउंटर में आरोपी अमन यादव को गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानें क्या है पूरा मामला?
यह मामला शुक्रवार सुबह का है, जब सिकंदरा के कारगिल चौराहे के पास स्थित एक ज्वेलरी शोरूम में दो बदमाश बाइक से पहुंचे और अंदर घुसकर स्टाफ को गन पॉइंट पर लेकर लूटपाट की। लूट के बाद जब लुटेरे बाहर निकले तो शोरूम मालिक योगेश चौधरी आ गए और बदमाशों से भिड़ गए। खुद को घिरता देख एक लुटेरे ने योगेश के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

शोरूम में नकदी-गहने की लूटपाट
बताया जा रहा है कि लगभग 10 लाख रुपये के गहने और नकदी लूटकर बदमाश फरार हो गए। ये पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई थी। इस वारदात के बाद शहर में दहशत का माहौल था। पुलिस पर जल्द कार्रवाई का दबाव था। चार दिन की लगातार तलाशी के बाद आखिरकार पुलिस ने आरोपी अमन यादव को मुठभेड़ में मार गिराया, जबकि दूसरा आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Leave a Comment