मयंक त्रिगुण, ब्यूरो चीफ
ओडिशा : राउरकेला से सामने आ रही है। यहां भुवनेश्वर से राउरकेला आ रहा एक विमान क्रैश हो गया है। जानकारी के मुताबिक विमान 9 सीटर था, जिसमें कुल 7 लोग सवार थे। हादसे के दौरान 6 यात्रियों के अलावा एक पायलट भी सवार था। फिलहाल इस हादसे में सभी लोगों के घायल होने की जानकारी है। सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं विमान क्यों क्रैश हुआ, इस बारे में अधिक जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है। विमान क्रैश होने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
लैंडिंग से पहले हुआ हादसा
दरअसल, ओडिशा के राउरकेला में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना सामने आई है। जानकारी के अनुसार यह इंडिया वन एयर की 9-सीटर फ्लाइट थी, जो भुवनेश्वर से राउरकेला आ रही थी। इस विमान में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 6 यात्री और 1 पायलट शामिल थे। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि यह विमान राउरकेला से लगभग 10–15 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जैसे ही घटना की सूचना मिली, संबंधित विभागों में हलचल मच गई।
विमान में सवार सभी सुरक्षित
सूचना मिलते ही रेस्क्यू विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद हादसे में घायल यात्रियों और पायलट को अस्पताल भेजा गया। भुवनेश्वर से भी पर्यटन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर जायजा लेगी। फिलहाल जांच की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। विमान कैसे और किन परिस्थितियों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल, प्रशासन और संबंधित एजेंसियां अलर्ट पर हैं। स्थानीय स्तर पर भी सुरक्षा और सहायता के इंतज़ाम किए जा रहे हैं। वहीं इतने बड़े विमान हादसे में सभी का सुरक्षित बच पाना अपने आप में चमत्कार माना जा रहा है।
- Rashifal-कल से इन राशियों के लिए बनेंगे बड़े धन लाभ के योग, पढ़ें अपना राशिफल
- SCB मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर विभाग में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत
- Moradabad road accident-मुरादाबाद में तेज रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, उत्तराखंड के 3 युवकों की मौत
- LPG Cylinder Booking : गैस डिलीवरी में हो रही है देरी, WhatsApp से ऐसे करें फटाफट बुकिंग!
- मुरादाबाद में सपा का प्रदर्शन: महंगाई के विरोध में नेताओं ने ‘नाले की गैस’ से चाय बनाने का किया प्रयास