Uttarakhand Government Advertisement

LPG Gas Subsidy Alert: Biometric KYC बिना सिलेंडर पर सब्सिडी नहीं — जानें कैसे पूरा करें

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर: अगर आप घरेलू गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी का लाभ लेते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 से Biometric Aadhaar Authentication (BAA) पूरा किए बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की Booking नहीं हो सकेगी। राहत की बात यह है कि 27.43 करोड़ उपभोक्ता यानी 89.9% लोग पहले ही यह Authentication करा चुके हैं — उन्हें कुछ भी करने की जरूरत नहीं है।

जिन लोगों ने अभी तक BAA नहीं कराया है, उन्हें जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए। इसके तीन आसान तरीके हैं: पहला — सिलेंडर डिलीवरी के समय ही डिलीवरी करने वाला OMC Mobile App पर Authentication कर देगा। दूसरा — अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर के शोरूम जाकर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। तीसरा — घर बैठे Oil Marketing Company के ऐप से खुद e-KYC कर सकते हैं: Indane ग्राहक IndianOil ONE, Bharatgas ग्राहक HelloBPCL और HP Gas ग्राहक HP PAY ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

अगर आप BAA नहीं करवाते, तो गैस मिलेगी जरूर, लेकिन बिना सब्सिडी के बाजार मूल्य पर — और सिर्फ 5 किलो या 10 किलो के सिलेंडर मिलेंगे (उपलब्धता के अनुसार)। इसके लिए OMC के Digital Channel — Web Portal, Mobile App, WhatsApp Chatbot या IVRS — पर अपनी पसंद दर्ज करनी होगी।

सरकार का कहना है कि इस कदम का मकसद सब्सिडी वाले सिलेंडर का घरेलू इस्तेमाल से व्यावसायिक दुरुपयोग रोकना और डुप्लीकेट-अयोग्य कनेक्शन हटाना है। प्रक्रिया किसी असली परिवार को गैस से वंचित करने के लिए नहीं, बल्कि सब्सिडी को सही हाथों तक पहुंचाने के लिए है।

स्रोत: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की प्रेस विज्ञप्ति (PIB)