Uttarakhand Government Advertisement

Mathura News- गौ-रक्षक फरसा वाले बाबा की मौत पर हाईवे जाम, पुलिस और लोगों में झड़प

Uttarakhand Government Advertisement
ताजा खबरों का अपडेट लेने के लिये ग्रुप को ज्वाइन करें Join Now

मयंक त्रिगुण, ब्यूरो चीफ

Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा में आज बवाल मचा हुआ है। क्योंकि गौ-रक्षक काफी भड़के हुए हैं और उन्होंने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम किया हुआ है। पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके फरसा वाले बाबा के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। गौ-रक्षक ने आज सुबह गौ-तस्करों के द्वारा फरसा वाले बाबा की ट्रक से कुचलकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस घटनाक्रम को एक्सीडेंट बता रही है।

SSP श्लोक कुमार ने घटना को हादसा बताया
मथुरा के SSP श्लोक कुमार के अनुसार ,आधी रात के वक्त फरसा वाले बाबा गौ तस्करों का पीछा कर रहे थे। सुबह 4 बजे के आस-पास फरसा वाले बाबा ने जिस गाड़ी को रोक रखा था, वह नागालैंड नंबर की थी। घना कोहरा था, लेकिन अचानक राजस्थान नंबर का ट्रक आया और उसने फरसा वाले बाबा को कुचल दिया। यह हत्या नहीं, बल्कि एक्सीडेंट है। ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया गया है ओर वह भी जख्मी है। फिर भी मामले में हर एंगल से जांच की जाएगी।

ADM प्रशासन की गाड़ी पर पथराव किया गया
बता दें कि फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर चंद्रशेखर की मौत से इलाके में तनाव फैला हुआ है। आक्रोशित लोगों ने हाईवे जाम किया तो पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन गौ-रक्षक भड़क गए और उन्होंने पथराव कर दिया। हालात कंट्रोल करने के लिए पुलिस को भीड़ पर रबड़ की गोलियां चलानी पड़ीं। वहीं हाईवे ब्लॉक होने के कारण ट्रैफिक जाम लग गया था। उग्र भीड़ ने ADM प्रशासन की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया।

गाड़ी को टक्कर मार गिरे गौ-रक्षक को कुचला
बता दें कि घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के नवीपुर इलाके की है। फरसा वाले बाबा को गौ-तस्करी की सूचना मिली तो वे अपनी टीम के साथ उनका पीछा करने लगे। उन्होंने एक गाड़ी रोकी, लेकिन नवीपुर के पास तस्करों ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारते हुए उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गौ-रक्षक की हत्या की खबर आग की तरह फैली और फिर लोगों में आक्रोश फैल गया। लोग सड़कों पर उतर आए और मुख्य मार्गों पर जाम लगा दिया।